फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother lying their son on track and start running in front of train

ट्रैक पर बच्चों को लिटा ट्रेन की ओर दौड़ी मां, घरेलू कलह से तंग आकर बच्चों संग जान देने पहुंची थी

Sat, 29 Feb 2020 11:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Feb 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mother lying their son on track and start running in front of train
ट्रेन
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में शनिवार को घरेलू कलह से परेशान महिला अपने डेढ़ साल के बेटे और चार साल की बेटी को रेलवे ट्रैक पर लिटाकर ट्रेन की ओर दौड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को ट्रैक से हटाकर बचाया। मूलरूप से कुशीनगर निवासी मजदूर विनोद कुमार दस दिन पहले ही शहर आया था।
विज्ञापन


वह पत्नी संगीता, बेटी उन्नति व बेटे धीरज के साथ सनिगवां में किराये का कमरा लेकर रह रहा है। चौकी प्रभारी राम सिंह ने बताया कि शराब का लत की वजह से विनोद का आए दिन पत्नी संगीता से झगड़ा होता था। शनिवार दोपहर पति से झगड़े के बाद संगीता बच्चों को लेकर सनिगवां बजरंग ग्राउंड के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे राहगीरों ने संगीता को बच्चों के साथ ट्रैक पर खड़े होकर रोता देखकर समझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी 0420 के ड्राइवर सिपाही रमेश चंद्र, सुरजन सिंह और लाल बहादुर ने सजगता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चों को पटरी पर लिटाकर ट्रेन की तरफ महिला को भागता देखकर पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। बच्चों को पटरी से उठाया और महिला को ट्रैक से हटाकर तीनों को बचाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पति को दोबारा झगड़ा न करने की हिदायत देकर महिला और बच्चों को उसके सुपुर्द कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed