{"_id":"590e10b04f1c1ba273441ed6","slug":"mother-killed-by-not-being-able-to-arrange-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज का बंदोबस्त न कर पाया तो कर दी मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज का बंदोबस्त न कर पाया तो कर दी मां की हत्या
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 06 May 2017 11:36 PM IST
सार
कैंसर पीड़ित मां के हत्यारोपी पुत्र ने पुलिस को दिया बयान
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भला पैसों के अभाव में कैंसर का इलाज व देखभाल में आ रही परेशानी पर उसने कैसे अपनी मां को मार डाला... दिलदहला देने वाली यह घटना हमीरपुर मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ले में शुक्रवार को घटी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
उसने पुलिस को बताया पैसों के अभाव में कैंसर का इलाज व देखभाल में आ रही परेशानी पर उसने वृद्ध मां की गला घोटकर हत्या की थी। यह जानकर पुलिसवालों के भी होश उड़ गए।
हमीरपुर में कोतवाली क्षेत्र के गौरादेवी नईबस्ती मोहल्ला निवासी बुधिया कैंसर रोग से पीड़ित थी। गुरुवार रात उसके इकलौते पुत्र मनोज ने नशे में बीमार मां को मार डाला था। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी को सिटी फारेस्ट के पास से गिरफ्तार कर लॉकअप में बंद कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह प्राइवेट वाहन चलाता है। उसके पास मकान के अलावा कोई और जमीन जायदाद नहीं है। ड्राइवरी मेें वह चार से पांच हजार रुपया कमा लेता है।
विज्ञापन
उसकी मां घर के पास ही गुटखा पान की दुकान किए थी। तीन माह पहले मां की तबियत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल व मुख्यालय के एक प्राइवेट नर्सिग होम में दिखाया जहां कैंसर होने की पुष्टि हुई। उसने मां को कानपुर के जेके कैंसर हॉस्पिटल व अन्य अस्पतालों में भी दिखाया, जहां से भी कैंसर होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने यह भी कहा कि इसका लंबा इलाज है और पैसा भी ज्यादा लगेगा। बेहतर होगा कि इन्हें घर ले जाकर इनकी सेवा करो। जिस पर वह मां को घर ले आया। आरोपी ने कहा कि मां के बीमार होने के बाद उसने दुकान जाना बंद कर दिया। उसकी पत्नी ममता दुकान में बैठने लगी। बताया कि वह दिन में ड्राइवरी करने चला जाता था। मां की देखभाल करने के लिए उसने पत्नी से घर में रहने को कहा था मगर वह नहीं मानी। इसी सनक में उसने मां को मार डाला।
हत्या के बाद हो रहा पछतावा
बुधिया के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। यमुना नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार किया। आरोपी पुत्र से मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर उसने कहा कि वह भी अंतिम संस्कार को सिटी फारेस्टर के टीले से खड़े होकर देख रहा था। इतना बताते ही उसकी आंखें नम हो गईं। आरोपी मनोज ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह रातभर घर में रहा। शुक्रवार की सुबह जब उसके मामा व अन्य परिजन उसे पकड़ने को दौड़े तो वह भाग निकला। बताया कि मां को मारने का उसे अब पछतावा है।
परिजनों के आने पर दर्ज कराएगी रिपोर्ट
सास बुधिया का अंतिम संस्कार होने के बाद बहू ममता पति के भय से पिता घसीटा व तीनों बच्चों को लेकर मकान में ताला डाल मायके छिमौली चली गई थी। ममता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस उसके घर छिमौली आई और कोतवाली ले आई।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज की पत्नी ममता की तहरीर पर धारा 302 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद रातभर हत्यारोपी अपनी नौ वर्षीय पुत्री आकांक्षा को धमकाता रहा था। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा।