{"_id":"581d8afc4f1c1bc52b437bf7","slug":"mother-in-law-gift-car-after-daughter-birth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी पैदा होने पर सास ने बहू को गिफ्ट की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी पैदा होने पर सास ने बहू को गिफ्ट की कार
Sat, 05 Nov 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'दौर बदल रहा है सोच बदल रही है'... इसका बड़ा उदाहरण सामने आया है। जहां अब तक समाज में बेटे की चाह रखने वाली सास देखी जाती रही हैं वहीं हमीरपुर में एक सास ने अपनी बहू को बेटी पैदा होने पर उसे होंडासिटी कार गिफ्ट की है।
हमीरपुर हाथी दरवाजा मोहल्ला निवासी प्रेमा देवी ने अपनी बहू को बेटी होने की खुशी में कार गिफ्ट की है। इस पर बहू खुशबू की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। खुशबू का कहना है ऐसी सास हर बहू को मिले तो समाज में लिंगभेद का जड़ से सफाया हो जाए।
'कोख में पल रही बेटी की ले लेते हैं जान'
2 of 4
खुशबू अपने पति और बेटी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
एक महिला होने के बावजूद जहां अौरतें बेटा-बेटी में फर्क करते हैं और कोख में पल रही बेटी को मार डालते हैं, ऐसे लोगों को बड़ी सीख देने के लिए मेरी सास सामने आई हैं।
20 साल बाद परिवार में पैदा हुई कोई संतान
3 of 4
खुशबू अपनी बेटी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खुशबू ने यह भी कहा 20 साल बाद उनके परिवार में कोई संतान पैदा हुई है। इससे परिवार के सभी लोग बेहद खुश हैं। खुशबू औरैया के बिधूना की रहने वाली है।
महिला का पति अश्वनी बांटमाप में निरिक्षक के पद पर कार्यरत है। वहीं सास प्रेमा देवी स्वास्थ्य विभाग में बतौर निरीक्षक के पद पर तैनात रही है। रिटायर्ड होने के बाद वह अपने गृह जनपद औरैया से अपने पुत्र और बहु खुशबू के साथ हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल के पास रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सास का तोहफा पाकर खुशी से छलकी बहू की आंखें
4 of 4
बहू खुशबू और अपनी पोती के साथ सास प्रेमा देवी व गिफ्ट की गई कार की तस्वीर
पड़ोसी बताते हैं कि बेटी पैदा होने पर सास ने घर में एक पार्टी भी रखी थी। पार्टी में सास की खुशी देखते ही बन रही थी। पार्टी के दिन ही प्रेमा यह ऐलान कर दिया था कि वह दीपावली पर्व से पहले अपनी बहू को एक कार गिफ्ट करेगी। कुछ ही दिनों में उन्होंने कार गिफ्ट कर दी। इतना बड़ा तोहफा पाकर बहू की आंखें खुशी से छलक आईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।