फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mother-in-law and father-in-law killed son-in-law, brutally killed by hitting with a brick, accused arrested

Auraiya Murder: सास-ससुर ने की दामाद की हत्या, ईंट से कूचकर बेरहमी से मारा, हत्यारोपी दंपती गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2024 07:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 07:40 PM IST
सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बेटी के पति की सास-ससुर ने नृशंस हत्या कर दी। दोनों बेटी के उनकी मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज करने से नाराज थे। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि घटना में हत्यारोपी दंपति अरविंद व उसकी पत्नी ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Mother-in-law and father-in-law killed son-in-law, brutally killed by hitting with a brick, accused arrested
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में गुरुवारदेर शाम पुलिस ने गैर समुदाय के एक युवक का उसकी ही ससुराल स्थित बेसमेंट से शव बरामद किया। जानकारी पर पहुंची एसपी चारू निगम के दिशा निर्देश में सक्रिय हुई पुलिस ने 10 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर लिया। इसमें पुलिस ने हत्यारोपी सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मृतक युवक के साथ मई माह में महिला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कस्बा बाबरपुर निवासी महिला गोल्डी ने अपने परिजनों के विरुद्ध जाकर मुस्लिम समुदाय के फतेहपुर जिले के बिंदकी निवासी मिराज के साथ मई 2024 को इलाहाबाद हाईकोर्ट से कोर्ट मैरिज की थी। इससे पहले गोल्डी की शादी इटावा जिले में हुई थी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, उसकी ससुरालीजनों से बनती नहीं थी। इस वजह से लगभग पांच माह पहले वह घर से बाजार की कहकर निकली और फिर उसने मिराज से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद से मिराज अपनी पत्नी को अपने साथ बिंदकी स्थित घर ले गया। तब से गोल्डी उसके साथ ही रह रही थी। इधर, रक्षाबंधन को गोल्डी अपने मायके बाबरपुर आई थी। परिजनों के कहने पर गोल्डी ने जिद करके मिराज को अपने घर बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शव भूसा रखने के लिए बने बेसमेंट में डाल दिया
इसमें मिराज अभी कुछ दिन पहले ही बाबरपुर स्थित अपनी ससुराल आया था। सूत्रों के मुताबिक, रात में सभी लोग सो गए। इस बीच गोल्डी व उसका भाई छत पर सो गया, जबकि मिराज नीचे कमरे में गहरी नींद में सो रहा था। तभी गोल्डी के पिता अरविंद शर्मा व मां ज्योति ने मिलकर ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही, घटना को छिपाने के लिए उसका शव घर में भूसा रखने के लिए बने बेसमेंट में डाल दिया।

10 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा
अरविंद शराब का आदी है। इसके चलते उसने गुरुवार को बेसमेंट में शव पड़े होने की मोहल्ले के लोगों से चर्चा की। इस पर पुलिस के पास जैसे ही यह जानकारी पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, सीओ अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसी बीच पहुंची एसपी चारू निगम ने स्थिति को भांपते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके चलते 10 घंटे के अंदर ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed