मां सिसक पड़ी, बोली उन लड़कों ने मेरी बेटी का जीना किया दुश्वार
शोहदों ने किशोरी को खींचा, विरोध पर भाई को बेदम किया
पीड़ित ने एसपी को दी जानकारी, कोतवाल को कार्रवाई के निर्देश
विस्तार
इस पर भी भाई ने अपनी हिम्मत नहीं हारी और शोहदों से बहन को बचाने के लिए लड़ता रहा। चीख-पुकार सुन ग्रामीण दौड़ कर दोनों को बचाने के लिए जाने लगे। इतने में शोहदे दोनों को परिवार समेत जान से मारने की धमक देकर भाग निकले।
रविवार को उन्नाव में हुई इस दिल दहलादेने वाली घटना के बाद मां अपनी बेटी के साथ एसपी के पास मदद के लिए पहुंची। उन्नाव शहर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली किशोरी शहर के ही एक इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा के अनुसार उसके मोहल्ले में रहने वाला एक युवक स्कूल जाते समय अक्सर उससे छेड़खानी करता है।
दहशत में वह मंगलवार को अपने भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। गांव के बाहर आरोपी ने साथियों के साथ कार से उसके पीछे आए और रोक लिया। जबरन उसे खींचकर कार में डालने की कोशिश की। जिसका भाई ने विरोध किया तो युवकों ने लाठी, डंडे व लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया। छात्रा की चीख पुकार व शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख आरोपी छात्रा को छोड़ उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो लोग परेशान हो गए। पीड़ित छात्रा अपने घायल भाई व परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। छात्रा ने एसपी को घटना की जानकारी दी ओर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस दौरान छात्रा व उसकी मां सिसक पड़ी। एसपी नेहा पांडेय ने तत्काल शहर कोतवाल आईपी सिंह को फोन कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है।