फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mother and son death into river water

अपने 'जिगर के टुकड़ों' के साथ नदी में डूबी मां, गोताखोरों ने 4 लाशें निकालीं

Mon, 16 Jan 2017 07:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 16 Jan 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
mother and son death into river water
पुलिस ने सभी लाशें निकाल ली हैं
टायर ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रही मां अपने तीन बच्चों के साथ पानी के तेज बहाव में डूब गयी। पुलिस ने सभी की लाशें निकाल ली हैं। जनपद महोबा के अजनर थाने के आरी गांव निवासी हरगोविंद रैकवार राठ कस्बे औंडेरा रोड नई बस्ती में परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन


शनिवार को हरगोविंद की पत्नी सुनीता (34) अपनी बेटी प्रतिमा (12), प्रिंसी (8) तथा बेटे कपिल (4) को साथ लेकर मवई गांव में मकर संक्रांति पर लगने वाला मेला देखने गई थी। मेला देखकर वह शाम को बगल के गा्ंव पथनौड़ी स्थित अपने मायके जाने लगी। शाम करीब 7:30 बजे बीच रास्ते में पड़ने वाली विरमा नदी के किनारे पहुंची।
विज्ञापन


शाम होने की वजह से नाव नहीं चल रही थी। इस पर वह नदी किनारे पड़े ट्रैक्टर टायर के ट्यूब के सहारे बच्चों को लेकर नदी पार करने लगी। नदी के बीच पहुंचने पर ट्यूब का संतुलन बिगड़ गया और चारों डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने मां व बच्चों को डूबते देख शोर मचाया। कुछ देर में ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से नदी में जाल डलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे सुनीता, प्रतिमा और प्रिंसी के शव मिले। जबकि उसके बेटे कपिल का शव रविवार सुबह करीब नौ बजे निकाला गया। पुलिस की मौजूदगी में महिला व उसकी दोनों पुत्रियों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि मासूम पुत्र को भूमि समाधि दी गई। पुलिस उपाधीक्षक विवेकानंद तिवारी ने बताया कि महिला व बच्चे ट्यूब के सहारे नदी पार करते समय डूब गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed