फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Most complaints received at the Jan Chaupal were about electricity, water and housing.

Kanpur News: जन चौपाल में आईं बिजली, पानी और आवास की सर्वाधिक शिकायतें

Sat, 20 Sep 2025 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Most complaints received at the Jan Chaupal were about electricity, water and housing.
कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जैन की अनूठी पहल पर शुक्रवार को जिले में गांव की समस्या, गांव में समाधान की तर्ज पर पहले दिन करीब 10 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई। चौपालों में कुल 147 शिकायतें आईं जिनमें से 57 का निस्तारण हुआ। सबसे अधिक शिकायतें बिजली, पेयजल और आवास की रहीं।
विज्ञापन


सीडीओ ने आईजीआरएस पोर्टल में सबसे ज्यादा आने वाली शिकायतों की ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया है। निस्तारण के लिए उन ग्राम पंचायतों में अधिकारियों की उपस्थिति में चौपाल लगाने का निर्णय लिया। इसके लिए सीडीओ ने चौपाल लगाने के लिए अलग-अलग ब्लाकों की ग्राम पंचायतों का रोस्टर तैयार किया है। पहले दिन यानी शुक्रवार को सभी ब्लाकों की 10 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई गई। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पशुपालन समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नोडल अधिकारियों ने न केवल शिकायतें सुनीं बल्कि गांवों में विकास कार्यों, स्वच्छता, पेंशन, राशन वितरण, आंगनबाड़ी व विद्यालय भवन, गोआश्रय स्थल और मनरेगा कार्यों का मौके पर निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन



ग्राम पंचायतों की शिकायतें

सरसौल (नरवल) : 14 शिकायतें, आठ निस्तारित
भीतरगांव: चार शिकायतें, किसी का निस्तारण नहीं
घाटमपुर (रेउना) : 14 में से आठ निस्तारित
पतारा (गिरसी) : 33 में से तीन निस्तारित
बिधनू (कठोघर) : नौ में पांच निस्तारित
चौबेपुर (मालो) : 30 में से 18 निस्तारित
शिवराजपुर (उत्तरी) : 12 में से चार निस्तारित
बिल्हौर (पूरा) : 22 में से पांच निस्तारित
ककवन (औरोतहारपुर) : नौ में से छह निस्तारित


वर्जन
अब हर शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में जन चौपाल आयोजित होंगी। अगली चौपाल 26 सितंबर को चिह्नित ग्राम पंचायतों में लगेगी। समस्याओं के साथ-साथ विकास कार्यों की भी समीक्षा होगी। - दीक्षा जैन, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed