{"_id":"5cdc393fbdec22072d1b8e6d","slug":"more-than-thirty-five-men-attacked-over-doctor-and-medical-store-moderator","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में असलहाधारी दबंगों ने मचाया तांडव, मेडिकल स्टोर संचालक और डॉक्टर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में असलहाधारी दबंगों ने मचाया तांडव, मेडिकल स्टोर संचालक और डॉक्टर को पीटा
Wed, 15 May 2019 09:38 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 15 May 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में बुधवार को 35 से अधिक असलहाधारी लोगों ने कस्बा बेलाताल में मेडिकल स्टोर संचालक और उसके भाई को दुकान में घुसकर लाठी-डंडों और तमंचों की बटों से हमलाकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक डॉक्टर व कई दुकानदारों पर भी लाठी-डंडें बरसाए। हमले में डॉक्टर का सिर फट गया। डॉक्टर, मेडिकल संचालक और दुकानदार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
बेलाताल कस्बे के ड्योढ़ीपुरा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक सुभाष राजपूत बुधवार को अपने मेडिकल की दुकान पर बैठा था, तभी 35 से अधिक असलहाधारी लोग चार पहिया वाहनों से सुभाष राजपूत के मेडिकल स्टोर जा धमके और उस पर हमला बोल दिया। दुकान में बैठे भाई सुधीर पर भी लाठी-डंडें बरसाए। चीख-पुुकार सुनकर पास में क्लीनिक पर बैठे डॉ. सतीश राजपूत, हरी सिंह व दुकानदार मनोज कुमार, शंकर नाई, त्रिलोकी सहित आधा दर्जन दुकानदार बीच-बचाव करने पहुंचे। हमलावरों ने डॉक्टर समेत बचाने पहुंचे दुकानदारों पर भी लाठी-डंडे बरसाए। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद चार पहिया वाहनों से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची बेलाताल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमलावरों की तलाश में जुट गई, लेकिन किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। डॉ. सतीश राजपूत, मेडिकल संचालक सुुभाष राजपूत और दुकानदार शंकर नाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों की मरहम पट्टी के बाद छुट्टी कर दी गई।