फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   More than a dozen pecock dead

कीटनाशक खाकर एक दर्जन मोर मरे, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2015 01:19 AM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के करूआमऊ गांव में रविवार की रात एक दर्जन मोर की खेत में डाले गए
विज्ञापन
कीटनाशक खाने से मौत हो गई। राष्ट्रीय पक्षी की मौत पर ग्रामीणों ने गांव में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने खेतों में कीटनाशक डालने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं, मोरों को पीएम के लिए भेजा है।

गांव के एक खेत में सरैय्या गांव निवासी मोहम्मद ने पक्षियों और कीटों से दलहन की फसल को बचाने के लिए कीटनाशक आटे में गूदकर डाली। इसी दौरान रविवार की रात खेत पर आए करीब दो दर्जन मोरों ने आटे में गूदी गई कीटनाशक चारे के रूप में खा ली, जिस पर करीब एक दर्जन मोरों की रात में खेत पर ही मौत हो गई।

बाकी के पक्षी रात में अपने घरौंदे में चले गए। सुबह खेतों की ओर गए गांववासियों ने एक साथ बड़ी मात्रा में मोरों के मरने की सूचना मिली। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया।

  मौके पर गई पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। साथ खेतों में कीटनाशक डालने वाले आरोपी सरैय्या गांव के मोहम्मद को गिरफ्तार किया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में कीटनाशक जानबूझकर डाली गई है।
चूंकि मोर खेतों में आए दिन आते हैं। इसी के चलते उनको मारने के लिए कीटनाशक का प्रयोग किया गया है। घटना के बारे में कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार राठी का कहना है कि 12 मोर मरे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed