फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   More than 29 thousand claims and objections from four tehsils

Kanpur News: चार तहसीलों से 29 हजार से ज्यादा दावे–आपत्तियां

Fri, 02 Jan 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
More than 29 thousand claims and objections from four tehsils
कानपुर। पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच मतदाता सूची को लेकर जिले में प्रशासनिक मंथन शुरू हो गया है। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले की चारों तहसीलों से 29 हजार से अधिक दावे और आपत्तियां आई हैं। जिला प्रशासन ने 23 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया था। अब इन सभी दावों–आपत्तियों की जांच एसडीएम स्तर से कराई जाएगी। फरवरी माह में अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या 12.53 लाख थी। इस बार संख्या बढ़कर 12.84 लाख हो गई। इस बार 1.78 लाख नए मतदाता जोड़े गए और 1.46 लाख नाम हटाए गए। मतदाताओं की अनंतिम सूची जारी के बाद 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। जिसमें जिलेभर में कुल 29463 आपत्तियां आईं। सबसे ज्यादा नर्वल तहसील में 9650 आपत्तियां, बिल्हौर में 9353, सदर में 6663, सबसे कम घाटमपुर में 3797 आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन


इस तरह की आईं आपत्तियां
-18938 दावे नए नाम जोड़ने के
-8706 आपत्तियां नाम हटाने की
-1819 आवेदन नाम–पते में संशोधन के


जिले की चारों तहसीलों से 29 हजार से अधिक आपत्तियां आई हैं। अब इनका एसडीएम अपने स्तर से सत्यापन कराएंगे। इसके बाद फाइनल सूची जारी होगी। -संजय द्विवेदी, सहायक पंचायत चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed