फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Monkey entered the house and injured the girl

Kanpur News: घर में घुसकर बंदर ने बच्ची को किया घायल

Tue, 08 Jul 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Monkey entered the house and injured the girl
दर के हमले से घायल एंजिल ।  - फोटो : दर के हमले से घायल एंजिल ।
जसवंतनगर। नगर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर रामलीला की मड़ैया निवासी संजय कुमार की बेटी एंजिल (7) घर में खेल रही थी, तभी एक बंदर खिड़की से अंदर घुस आया और उस पर झपट पड़ा।
विज्ञापन

शोर मचाने पर परिजनों ने किसी तरह बंदर को भगाया। घायल बच्ची को तुरंत सीएचसी ले गए। अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने उसे रैबीज का टीका लगाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि हर महीने 15 से 20 लोग बंदरों के काटने के बाद यहां रैबीज का इंजेक्शन लगवाने आते हैं। किशोरी के पिता संजय ने बताया कि उनकी मां उर्मिला देवी भी पहले तीन बार बंदरों का शिकार हो चुकी हैं। उन्हें भी कई बार इलाज करवाना पड़ा था। ईओ श्याम वचन सरोज ने बताया बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही बंदरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed