{"_id":"64e9d5614d5b06cb520f0d60","slug":"money-stolen-from-youtube-channel-operator-s-account-fraud-in-the-name-of-fasttag-activation-report-filed-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: यूट्यूब चैनल संचालक के खाते से उड़ाई रकम,फास्टैग एक्टिवेशन के नाम पर ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: यूट्यूब चैनल संचालक के खाते से उड़ाई रकम,फास्टैग एक्टिवेशन के नाम पर ठगी, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 26 Aug 2023 04:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 26 Aug 2023 04:05 PM IST
सार
Kanpur News: पनकी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में एक यूट्यूब चैनल संचालक की कार में फास्टैग एक्टिवेट करने के नाम पर शातिर ने हजारों की रकम दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दी। पीड़ित ने फास्टटैग लगाने आए युवक और खाता संचालक के विरुद्ध पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रतनलाल नगर के एसबीआई कॉलोनी निवासी संजय कुमार का पनकी के शताब्दी नगर में यूट्यूब चैनल कार्यालय है। संजय के मुताबिक कुछ दिन पहले उनकी कार का शीशा टूट गया था। कार में नया फास्टैग एक्टिवेट करने के लिए उन्होंने पवन नाम के युवक को अपने कार्यालय में बुलाया।
विज्ञापन
आरोप है कि फास्ट टैग को एक्टिवेट करने के दौरान पवन ने उनके खाते से 60 हजार रुपये नवीन नगर, शिवपुरी निवासी मनीष गुप्ता के खाते में ट्रांसफर कर दिए। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पनकी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन