{"_id":"5e86f5f18ebc3e76c83e2742","slug":"money-received-based-on-last-digit-of-the-account-number-banks-strategy-worked-to-stop-the-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में 5.50 लाख जन धन खातों में आए 500 रुपये, भीड़ रोकने के लिए बैंकों की रणनीति काम आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में 5.50 लाख जन धन खातों में आए 500 रुपये, भीड़ रोकने के लिए बैंकों की रणनीति काम आई
Fri, 03 Apr 2020 02:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
जन धन खातों में आए 500 रुपये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के 5.50 लाख जन धन खातों में सरकार ने 500 रुपये की राहत राशि भेजी है। इन्हें निकालने के लिए शुक्रवार को खाताधारक बैंक पहुंचे लेकिन खाता संख्या के आखिरी अंक के आधार पर पैसे दिए जाने की व्यवस्था की वजह से बैंकों में बहुत अधिक भीड़ नहीं लग पाई।
कुछ बैंकों में एक बार में 10 से 20 लोग ही रहे। हालांकि शहर की कई शाखाएं ऐसी भी रहीं जहां सुबह से एक भी खाताधारक नहीं पहुंचा। भारतीय स्टेट बैंक की ग्वालटोली शाखा के प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बताया कि यहां कम आय वर्ग के लोगों के खाते अधिक होने के बाद भी पैसा निकालने वालों की संख्या कम रही।
जन धन खाताधारक ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक हैं। शहरी क्षेत्र में इनकी संख्या कम है। इस वजह से शहर की बैंकों में भारी भरकम भीड़ की उम्मीद कम ही है। वहीं फर्रुखाबाद में जन धन खाते से रुपये निकलने के लिए रेलवे रोड पर स्टेट बैंक के बाहर भीड़ दिखाई दी।