फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   molestation Report on clerk of livestock department office

यूपी: योजना का झांसा देकर लिपिक ने लिया मोबाइल नंबर, महिला बोली- भेजता है अश्लील मैसेज व वीडियो

Sat, 20 Mar 2021 10:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Mar 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
molestation Report on clerk of livestock department office
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर देहात में सरकारी योजना का लाभ देने का झांसा देकर पशुधन विभाग कार्यालय के लिपिक ने अनुसूचित जाति की महिला से गालीगलौज करते हुए छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अकबरपुर कस्बे के एक वार्ड की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह रोजगार के लिए 27 जनवरी को विकास भवन स्थित पशुधन विभाग कार्यालय गई थी। वहां पर तैनात लिपिक विनोद मिश्रा से मुलाकात हुई। लिपिक ने अपना मोबाइल नंबर देकर उसके सभी शैक्षिक अभिलेखों की फोटोकॉपी ले ली।
विज्ञापन


योजना आने पर उसे जानकारी देने की बात कहकर उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसके बाद लिपिक ने उसके मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज व वीडियो भेजना शुरू कर दिया। आठ मार्च की शाम वह विकास भवन गई और गंदे मैसेज भेजने पर उलाहना दिया। इस पर लिपिक ने गालीगलौज करते हुए छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पशुधन विभाग कार्यालय के लिपिक विनोद मिश्रा के खिलाफ गालीगलौज, छेड़छाड़, आईटी एक्ट व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed