{"_id":"6123f9c4b5952202c55d0bbd","slug":"molestation-extortion-case-against-alleged-journalists-hospital-operator-filed-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित पत्रकारों पर छेड़छाड़-रंगदारी का मुकदमा: हॉस्पिटल संचालिका ने दर्ज कराई रिपोर्ट, बोली- पांच लाख मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित पत्रकारों पर छेड़छाड़-रंगदारी का मुकदमा: हॉस्पिटल संचालिका ने दर्ज कराई रिपोर्ट, बोली- पांच लाख मांगे
Tue, 24 Aug 2021 08:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 24 Aug 2021 08:39 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की कल्याणपुर पुलिस ने तीन कथित पत्रकारों समेत पांच-छह अज्ञात आरोपियों पर छेड़छाड़, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यू शिवली रोड स्थित एक हॉस्पिटल संचालिका की तहरीर पर की है। मामले की शिकायत महिला आयोग में भी की गई है।
अस्पताल संचालिका के मुताबिक 18 अगस्त को मेवालाल नाम के एक मरीज को भर्ती किया गया था। मरीज की हालत गंभीर थी। उसकी मौत हो गई थी। तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन को लिखकर दिया कि मरीज गंभीर था। वे इलाज से संतुष्ट हैं। आरोप है कि इसके बाद कथित पत्रकार अंकित चौधरी, आशीष साहू और पिंटू सिंह अपने पांच-छह साथियों के साथ तीमारदारों को लेकर पहुंचे और हंगामा किया।
तीमारदारों को अस्पताल के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए भड़काया। संचालिका के मुताबिक जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनका हाथ पकड़ लिया। अभद्रता कर छेड़खानी की। धमकी दी कि वे उन्हें फंसवा देंगे। अगर बचना है तो पांच लाख रुपये दो। इस पर उन्होंने महिला आयोग से शिकायत की।
विज्ञापन
एडीसीपी एंटी वूमेन क्राइम शिवाजी शुक्ला को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, गाली गलौज, धमकी, रंगदारी, छेड़खानी आदि धाराओं में केस दर्ज किया। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।