{"_id":"2d19adc1d659a101e97c18c64f141a28","slug":"mokshdayini-pledged-to-clean-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोक्षदायिनी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोक्षदायिनी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ धाम गंगा तट पर मां गंगा महोत्सव में शुक्रवार को मोक्षदायिनी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। समारोह में मां गंगा का विधि विधान से पूजन अर्चन हुआ।
विज्ञापन
इसमें जगत गुरु शंकराचार्य, मुख्यमंत्री के निजी सचिव विकास शेट्टी शामिल हुए। श्री मां गंगा सेवा समिति द्वारा संत श्री नेपाली बाबा की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने मां गंगा की उपयोगिता, धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए, इसे दूषित न करने की अपील की। शहनाई वादक मुन्नन मास्टर ने मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
गायकों ने मां गंगा के सम्मान में गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव, राज्य मंत्री आत्मा प्रकाश शुक्ला, राज्य मंत्री अरुणा कोरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल, संयुक्त संघर्ष समिति से पूर्व सपा उपाध्यक्ष हाजी फैय्याज अहमद, शारिक फैय्याज व तारिक, आनंद त्रिवेदी, पप्पू, सुमित, राजेश, विजय चौरसिया व समिति के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री पं. अनिल शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजेश वर्मा, इमरान सिद्द्की ने शिरकत की। इस दौरान भंडारा भी चला और महाआरती की गई।
विज्ञापन