{"_id":"5d0fc1b58ebc3e79f315d25e","slug":"mohsin-raza-talk-about-sp-bsp-and-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के मंत्री ने कहा कांग्रेस सपा बसपा दे रहीं मुस्लिमों को धोखा, भगवा रंग से नफरत छोड़ करें प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के मंत्री ने कहा कांग्रेस सपा बसपा दे रहीं मुस्लिमों को धोखा, भगवा रंग से नफरत छोड़ करें प्यार
Sun, 23 Jun 2019 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री मोहसिन रजा
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के गंजमुरादाबाद में आयोजित ईद मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने शिरकत की। उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस व क्षेत्रीय पार्टियों ने बंटवारे की राजनीति की।
जन्ना जमशेर साबरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में राज्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों ने अल्पसंख्यकों की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उन्नति पर ध्यान न देकर सिर्फ बंटवारे की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को बड़ा धोखा दिया गया है।
विज्ञापन
जन्ना जमशेर साबरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में राज्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों ने अल्पसंख्यकों की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उन्नति पर ध्यान न देकर सिर्फ बंटवारे की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को बड़ा धोखा दिया गया है।
विज्ञापन
विपक्षी पार्टियों की सत्ता आने पर अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को स्कूल और कालेज में दाखिला कराने के बजाय मदरसों तक ही सीमित रखा गया। बोले क्षेत्रीय दल लंबी रकम लेकर सांसद और विधायक का टिकट देते हैं। उन्होंने मुस्लिमों से कहा कि भगवा रंग से नफ रत करना छोड़ दें क्योंकि सुबह का सूरज भगवा का रंग का ही होता है।
अंत में राज्यमंत्री ने भारत माता की जय का जोरदार नारा लगाया। उन्होंने जरुरतमंद बच्चों को स्कूल किट तथा 300 निराश्रित महिलाओं को वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। आयोजक सईद साबरी ने मंत्री तथा अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।