Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mohan Bhagwat said there should be no reduction in the sharpness of politics make 2027 the target

Chitrakoot: मोहन भागवत बोले- राजनीति की धार में न आने पाये कमी…2027 को बनाएं लक्ष्य, हिंदुत्व पर कही ये बात

Wed, 06 Nov 2024 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Nov 2024 10:12 AM IST
सार

Chitrakoot News: संघ प्रमुख द्वारा 2025 की शुरुआत में प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला को सफल बनाने के लिए संघ की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयं संघ की बैठक में महिला वाहनी की भूमिका लेकर भी मंथन किया गया

विज्ञापन
Mohan Bhagwat said there should be no reduction in the sharpness of politics make 2027 the target
मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट धर्मनगरी में आरएसएस के महाकौशल प्रांत के संघ चालक वर्ग में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने दूसरे सत्र में स्पष्ट संकेत दिया कि राजनीति में पकड़ कहीं से कम न होने पाये। इसमें सेवा भाव को प्रमुखता से रखते हुए राष्ष्ट्रहित में यूपी के 2027 के चुनाव को भी लक्ष्य में शामिल करने का संकेत दिया। कुछ प्रांत के चालकों ने 2024 के चुनाव को लेकर भी चर्चा की लेकिन तय हुआ कि पिछली बातें भूलकर देश निर्माण के लिए आगे की योजना बनाई जाए।

विज्ञापन

दो दिवसीय संघ के चालकों के वर्ग में 2025 की शुरुआत में प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला को सफल बनाने के लिए संघ की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। तय हुआ कि मेला के दौरान संघ के कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर रूप रेखा बनाई जाएगी। इसमें विभिन्न अखाड़ों के महंतों व संतों के बीच आपसी सामंजस बनाकर हिंदुत्व के मुद्दे को आगे बढ़ाने को लेकर विचार किया गया। इसमें देश के कोने कोने से श्रद्धालु आएंगे।
विज्ञापन

विभिन्न अखाड़ों के महंत, साधू संतों के बीच संघ की भूमिका को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें राजनीति की दिशा भी तय होगी। महाकुंभ में भगवान श्रीराम काल की झांकी लगाने के साथ ही उन स्थानों के महत्व की जानकारी श्रद्धालुओं को देने की बात कही गई। मेला के दौरान पर्यावरण के महत्व को भी संतों के माध्यम से उठाने को लेकर चर्चा की गई। इसमें गंगा, यमुना नदी सहित अन्य नदियों को स्वच्छ रखने के साथ ही जल संरक्षण देने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संघ की महिला वाहनी निभाएंगी अब बड़ी भूमिका
राष्ट्रीय स्वयं संघ की बैठक में महिला वाहनी की भूमिका लेकर भी मंथन किया गया। इसमें संघ की महिला वाहनी में जुड़ी महिलाओं को अधिक जिम्मेदारी देने के साथ ही संघ के उद्देश्य को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तक पहुंचने पर विचार किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की धर्मनगरी में दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण बैठक के दौरान संघ की महिला वाहनी के बारे में पहले ही दिन चर्चा की गई।महिला वाहनी से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को जोड़ने के साथ ही उनको जिम्मेदारी देने के साथ संघ की शाखाएं लगाने, जिसमें महिलाओं की भागेदारी अच्छी होने रहे।

कौन-कौन से कार्य वर्तमान में हो रहे हैं
इस पर विचार किया गया, जिसमें पदाधिकारियों से इस बारे में जानकारी मांगी गई कि जिस उद्देश्य को लेकर संघ की महिला वाहनी बनाई गई है। उसमें कौन-कौन से कार्य वर्तमान में हो रहे हैं। महाकौशल क्षेत्र में बनाई गई महिला पदाधिकारियों के बारे में जानकारी ली गई। उनके किए जा रहे कार्यो को लेकर भी विचार किया गया। कहा गया कि भारतीय संस्कृति को सहेजने में महिलाओं की बड़ी भागेदारी हमेशा रही है। इस लिए संघ की महिला वाहनी को अब आगे लाना होगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को संघ की महिला वाहनी से जोडऩे का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed