{"_id":"608290d184823768c70a3582","slug":"mohalla-doctors-are-the-messiah-for-non-covid-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन कोविड मरीजों के लिए मसीहा हैं मोहल्ला डॉक्टर, अस्पतालों में ओपीडी बंद, इन्हीं क्लीनिकों में हो रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन कोविड मरीजों के लिए मसीहा हैं मोहल्ला डॉक्टर, अस्पतालों में ओपीडी बंद, इन्हीं क्लीनिकों में हो रहा इलाज
Fri, 23 Apr 2021 03:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 23 Apr 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कोरोना काल में जहां अस्पतालों में ओपीडी बंद हैं, ऐसे में शहर के लगभग सभी मोहल्लों और गलियों में बैठने वाले डॉक्टर नॉन कोविड मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। दांत, आंख, हड्डी या अन्य किसी परेशानी में यह डॉक्टर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चिकित्सकीय सलाह दे रहे हैं।
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी फिजीशियन और अन्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नॉन कोविड मरीजों का उपचार कर रहे हैं। बांसमंडी में पीडियाट्रिक्स डॉ. गौरव ओबेरॉय, महिला रोड विशेषज्ञ डॉ. शिखा कुशवाहा, डिप्टी पड़ाव पर डॉ. वनवानी और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरज मेहरा के अलावा चमनगंज में डॉ. तनवीर अहमद, डॉ. गुलरेज और डॉ. फहद जैसे फिजीशियन नॉन कोविड मरीजों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं। कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर बिना लक्षण वाले मरीजों को ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देखा जा रहा है।
घर-घर दवाएं पहुंचा रहे माजिद
दवा एसोसिएशन से जुड़े मेडिकल स्टोर संचालक माजिद रसूल इन दिनों अपनी टीम के साथ घर-घर दवाएं पहुंचा रहे हैं। पीपीई किट पहनकर जरूरतमंदों की कॉल आने पर दवाएं उनके घर तक पहुंचाते हैं। यह लोग दवा व्यापारी नेता संजय मल्होत्रा की टीम के साथ काम कर रहे हैं। इसमें इरफान अहमद खान, रतन लाल नगर के सुमित पावा की भूमिका भी सराहनीय है।