फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Modern Polyclinic, Now X-ray and CT scan will be done for the animals, veterinarians and pharmacists will be p

Modern Polyclinic: अब बेजुबानों का हो सकेगा एक्सरे-सीटी स्कैन, इस माह तैनात होंगे पशु चिकित्सक और फार्मासिस्ट

Fri, 01 Sep 2023 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर
रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Sep 2023 02:19 PM IST
सार

Kanpur News: आधुनिक पॉली क्लीनिकएक सुपरिटेंडेंट, चार पशु चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक लैब तकनीशियन सहित एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी यहां तैनात किया जाएगा। एक आधुनिक लैब में पशुओं के सभी रोगों की हर तरह की जांच होगी। उनकी सर्जरी भी यहां होगी।

विज्ञापन
Modern Polyclinic, Now X-ray and CT scan will be done for the animals, veterinarians and pharmacists will be p
रावतपुर स्थित आधुनिक पॉली क्लीनिक तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब पशु-पक्षियों का एक्सरे और सीटी स्कैन कराने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। बांझपन, कृत्रिम गर्भाधान, एक्सरे, सीटी स्कैन, पेट खराब होने पर अल्ट्रा सोनोग्राफी, गंभीर चोट या किसी खास बीमारी पर छोटा या बड़ा ऑपरेशन के लिए रावतपुर स्थित आधुनिक पॉली क्लीनिक तैयार हो गया। 

विज्ञापन

यहां अगले महीने डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती कर दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर यहां पशुओं को भर्ती भी कराया जा सकेगा। यह मंडल का पहला अस्पताल है। शहर के रावतपुर में 1444.46 वर्गमीटर में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संस्था ने 649 करोड़ रुपये से अस्पताल तैयार किया है। जुलाई में विभाग ने इसे हस्तांतरित भी कर लिया है।
विज्ञापन

अब यहां पर शासन से डॉक्टरों की नियुक्ति होनी है। विभाग के अधिकारी सितंबर माह में डॉक्टर तैनात होने का दावा कर रहे हैं। वर्तमान में जिले के तकरीबन 12.30 लाख पशु पक्षियों के मालिक इस अस्पताल की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यहां गाय, भैंस, बकरी, भेड़, मुर्गा, सुअर, कुत्ता, पक्षियों सहित अन्य जानवरों का इलाज हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक लैब में होगी पशुओं की सर्जरी
एक सुपरिटेंडेंट, चार पशु चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक लैब तकनीशियन सहित एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी यहां तैनात किया जाएगा। एक आधुनिक लैब में पशुओं के सभी रोगों की हर तरह की जांच होगी। उनकी सर्जरी भी यहां होगी।

शासन को डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा था। सितंबर में स्टाफ तैनात होने की संभावना है। उसकी देखरेख के लिए एक सफाई कर्मी तैनात किया गया है।  -आरके मिश्रा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed