फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Model of Kanpur Metro got a gift from PM Modi, sold in online auction

UP News: पीएम मोदी को गिफ्ट मिला था कानपुर मेट्रो का मॉडल, ऑनलाइन नीलामी में बिका इतना महंगा, जानिए कीमत

Wed, 02 Nov 2022 08:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Nov 2022 08:29 PM IST
सार

पीएम मोदी को गिफ्ट किया गया कानपुर मेट्रो का मॉडल नीलामी में ऊंची कीमत पर बिका है। केंद्र सरकार के ओपन ऑक्शन पोर्टल पीएम मोमेंटो पर ऑनलाइन नीलामी हुई है। इसकी बेस प्राइज 37,800 थी। इस नीलामी से प्राप्त धनराशि गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए खर्च होगी।

विज्ञापन
Model of Kanpur Metro got a gift from PM Modi, sold in online auction
मेट्रो ट्रेन के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया था मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर मेट्रो का लोकार्पण करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया मेट्रो ट्रेन का मॉडल 5.95 लाख में नीलाम हुआ। 37800 से शुरू हुई ऑनलाइन बोली छह लाख के करीब तक पहुंच गई। यह धनराशि गंगा को संरक्षित करने के उद्देश्य से नमामि गंगे परियोजना पर खर्च की जाएगी। पिछले साल 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां आकर आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो ट्रेन संचालन शुरू किया था।

विज्ञापन

उन्होंने आईआईटी से गीतानगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा भी की थी। निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में रिमोट का बटन दबाकर और हरी झंडी दिखाकर कानपुर मेट्रो को शहरवासियों को समर्पित किया था। उस समय निरालानगर रेलवे मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें कानपुर मेट्रो ट्रेन का मॉडल भेंट किया गया था।

विज्ञापन

6.5 किलो वजन के मॉडल का 37800 था बेस प्राइज
लगभग 6.5 किलो वजनी यह मेट्रो ट्रेन मॉडल लाल मखमली वस्त्र से ढंके बॉक्स में रखा है। इस मॉडल को भारत सरकार के ओपन ऑक्शन पोर्टल ‘पीएम मेमेंटोस’ पर ऑनलाइन नीलामी के लिए रखा गया। नीलामी के लिए इस मॉडल का बेस प्राइज 37,800 रुपये तय किया गया था। ई-नीलामी पोर्टल पर कई बार लगी बोलियों के बाद नीलामी 5,95,200 रुपये की बोली पर रुकी।

नमामि गंगे में उपयोग होगी धनराशि
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट की तरफ से प्रधानमंत्री को भेंट किए गए चयनित स्मृति चिन्हों की ऑनलाइन नीलामी ‘पीएम मेमेंटोस’ पोर्टल के माध्यम से की जाती है। इस साल पीएम मेमेंटोस पोर्टल पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक लगभग 1,222 स्मृति चिन्हों की नीलामी की गई। इस नीलामी के माध्यम से जुटाई गई धनराशि राष्ट्रीय नदी गंगा के संरक्षण और कायाकल्प के लिए चल रहे ‘नमामि गंगे‘ कार्यक्रम में उपयोग की जाएगी।

विज्ञापन

कानपुर में मेट्रो सेवाओं के उद्घाटन के अवसर पर पीएम को यहां की मेट्रो का मॉडल भेंट करना हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण था। आज (बुधवार) को मुझे यह जानकर और भी गर्व महसूस हो रहा है कि इस मॉडल को प्रधानमंत्री ने नमामि गंगे जैसे नेक कार्य के लिए नीलाम किया है। यूपीएमआरसी के लिए यह गर्व की बात है कि हमें भी किसी न किसी तरह से इस कार्य से जुड़ने का सौभाग्य मिला।   -सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed