{"_id":"5c7e3bc7bdec22146c222ace","slug":"mock-test-for-jee-advanced","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस के लिए मॉक टेस्ट जारी, 19 मई को होनी है आईआईटी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस के लिए मॉक टेस्ट जारी, 19 मई को होनी है आईआईटी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा
Tue, 05 Mar 2019 04:22 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Mar 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। आईआईटी ने प्रवेश परीक्षा के पैटर्न और सवालों के तरीकों को समझाने के लिए मॉक टेस्ट सोमवार को जारी कर दिया है। छात्र ऑनलाइन मॉक टेस्ट के लिए टाइम मैनेजमेंट और प्रश्नों को समझने की कोशिश कर सकते हैं।
आईआईटी ने जेईई एडवांस्ड www.jeeadv.ac.in पर दो मॉक टेस्ट सीरीज जारी की हैं। यह टेस्ट उसी पैटर्न पर आधारित है, जिस पर छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा होनी है। इस बार जेईई एडवांस्ड का आयोजन 19 मई को होगा। आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी रूड़की को मिली है। जोन स्तर पर इसे आईआईटी कानपुर आयोजित कराएगा। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे और दूसरी दोपहर दो से पांच बजे तक चलेगी। अभी परीक्षा केंद्रों की सूची जारी नहीं हुई है। जेईई एडवांस्ड लगातार दूसरे साल पूर्णतया कम्प्यूटर बेस्ड होगी।
11 मार्च से जेईई मेंस के आवेदन में करें त्रुटि सुधार
जेईई मेंस-2 के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सात मार्च है। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए जरूरी सूचना भी जारी कर दी है। छात्र-छात्राएं 11 मार्च से 15 मार्च के बीच अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। 20 मार्च तक छात्रों के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन सात से 20 अप्रैल तक होगा। इसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा और इसके बाद जेईई-मेन फेज 1 और फेज-2 का संयुक्त रूप से परिणाम और रैंक जारी किया जाएगा।