फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLC election ; vishnu congress, charly bjp candidate

विष्णुकांत कांग्रेस, चार्ली भाजपा एमएलसी प्रत्याशी

Thu, 11 Feb 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
MLC  election ; vishnu congress, charly bjp candidate

एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेसी विष्णुकांत मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को तिलक हाल में पार्टी के चारों जनपदों के जिलाध्यक्षों की मौजूदगी में प्रत्याशी की घोषणा की गई।

विज्ञापन


इस मौके पर शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि कानपुर-फतेहपुर विधान परिषद क्षेत्र में उनकी पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। नगर ग्रामीण इकाई अध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि प्रदेश सरकार और दूसरे दलों की जनता के बीच खराब होती इमेज का फायदा इस बार कांग्रेस को मिलेगा।
विज्ञापन


देहात इकाई के अध्यक्ष नीतम सचान, फतेहपुर जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, फतेहपुर शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भी विचार रखे। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरदत्त मिश्र, केके तिवारी, विनयराज सिंह चंदेल, डा. अमित मिश्रा, दिनेश वाजपेयी, जफर शाकिर, सुरेंद्र नाथ तिवारी, गुरमीत सिंह गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल चार्ली भाजपा के प्रत्याशी
कानपुर। कानपुर-फतेहपुर सीट से एमएलसी निकाय चुनाव में फतेहपुर के व्यापारी नेता अनिल गुप्ता चार्ली को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की स्थानीय चयन कमेटी ने तीन दावेदारों के नाम प्रदेश इकाई को भेजे थे।

जिसमें चार्ली के अलावा महानगर के राजीव मिश्र और देहात इकाई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद कटियार का नाम शामिल था लेकिन चार्ली ने बाजी मारी। प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की। उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की सहमति से तय किए गए हैं।

प्रेक्षक की तैनाती
निर्वाचन आयोग ने एमपी कैडर के शिवानंद दुबे को कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी परिषद चुनाव का प्रेक्षक बनाया है। वह 15 फरवरी से 18 फरवरी तक जिले में रहेंगे। इसके बाद 26 फरवरी से मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा तक रहेंगे।


भूल न जाना, वोट डालना
कानपुर। कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी परिषद चुनाव के 1338 वोटरों को पत्र भेजकर वोट जरूर डालने की अपील कर रहा है। पत्र में वोटरों को वोट डालने का तरीका भी बताया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक रिटर्निंग आफीसर की तरफ से वोटरों को जारी पत्र में कहा गया है कि तीन मार्च को सुबह आठ से शाम चार बजे तक वोट जरूर डालें। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed