फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Sanga kept creating ruckus, police sent Shiva and his companion to jail, search for six more accused

Kanpur: विधायक सांगा हंगामा ही करते रहे, पुलिस ने शिवा और उसके साथी को भेजा जेल, छह और आरोपियों की तलाश तेज

Fri, 05 Jul 2024 08:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Jul 2024 08:35 AM IST
सार

Kanpur News: हत्या के प्रयास के आरोपी को छुड़ाने के लिए भाजपा विधायक समर्थकों संग ग्वालटोली थाने पहुंचे थे। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि छह और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
MLA Sanga kept creating ruckus, police sent Shiva and his companion to jail, search for six more accused
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हत्या के प्रयास के आरोपी शिवा को छुड़वाने के लिए विधायक अभिजीत सिंह सांगा बुधवार रात को ग्वालटोली थाने में हंगामा ही करते रहे और पुलिस ने उसे जज के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया। हंगामे के दौरान ही पुलिस ने शिवा के एक और साथी को पकड़ लिया था। इसके बाद रात में ही दोनों को जेल का रास्ता दिखा दिया। पुलिस ने छह अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन

दरअसल, ग्वालटोली के धारमखेड़ा निवासी विशाल 26 मार्च को पास की चंद्रशेखर की दुकान में सामान खरीदने गया था। लौटते समय चंद्रशेखर ने साथियों संग मिलकर रंजिश में विशाल को पीटकर मरणासन्न कर दिया था। इस मामले में चंद्रशेखर और लुधवाखेड़ा निवासी शिवा समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी। अब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विशाल की मां गुड्डी ने अफसरों से शिकायत की तो ग्वालटोली पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद शिवा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसकी सूचना पर भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा शिवा को छुड़ाने ग्वालटोली थाने पहुंच गए थे।

विज्ञापन

न्यायाधीश के सामने पेश कर भेज दिया जेल
विधायक के साथ करीब 250 समर्थक भी मौजूद थे, जिन्होंने करीब चार घंटे तक थाना घेरकर हंगामा किया था। इधर, हंगामा चलता रहा और पुलिस ने शिवा के साथी चंद्रशेखर को भी दबोच लिया। हंगामे के बीच रात करीब नौ बजे पुलिस ने दोनों आरोपियों को चुपचाप थाने से निकाला। अस्पताल में मेडिकल कराया और फिर न्यायाधीश के सामने पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने शासन को भेजी रिपोर्ट
शिवा व चंद्रशेखर की गिरफ्तारी, हंगामे की पूरी रिपोर्ट पुलिस अफसरों ने शासन को भेज दी है। अफसरों ने रिपोर्ट के साथ मामले में प्रकाशित खबरों की कटिंग भी लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट में कहा है कि शिवा के खिलाफ जाजमऊ थाने में रंगदारी मांगने का, ग्वालटोली थाने में मारपीट और हत्या का केस भी दर्ज है। कुल चार मामले दर्ज हैं।

हिस्ट्रीशीट खोलने व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की तैयारी
शिवा के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने और गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। शिवा के पुराने मामले भी तलाशे जा रहे हैं।

केस की विवेचना कर्नलगंज थाना प्रभारी को सौंपी गई
आरोपी पक्ष की मांग पर विशाल की मां की तरफ से दर्ज कराए मामले की विवेचना ग्वालटोली थाने से हटाकर कर्नलगंज थाना प्रभारी को सौंप दी गई है। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि अब इस केस की विवेचना कर्नलगंज थाना प्रभारी करेंगे।

पांच सीसीटीवी कैमरों के फुटेज कब्जे में लिए
वहीं, दरोगा पर लगे शिवा की पिटाई व अन्य आरोपों की जांच एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार को दी गई है। एसीपी ने गुरुवार को थाने के बाहर और भीतर लगे पांच सीसीटीवी कैमरों के फुटेज कब्जे में लिए हैं। ये फुटेज शिवा व चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर थाने लाने से जेल भेजे जाने के समय के हैं। इसमें थाने के ऑफिस, थानेदार कमरे और हवालात के फुटेज शामिल हैं।

भाजपाइयों को नीचा दिखाने में ताकत झोंक रही पुलिस: सांगा
शनिवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव करने का ऐलान कर चुके विधायक सांगा का कहना है कि कानपुर पुलिस भाजपा के लोगों को नीचा दिखाने में जुटी है। इस मामले को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ चल रही पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराएंगे।

जेल भेजे गए आरोपी ने भी लगाया आरोप
शिवा का आरोप है कि मंगलपुर चौकी प्रभारी कौशेंदर ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे धोखे से चौकी बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। उससे 50 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। शिवा ने यह भी आरोप लगाया कि ग्वालटोली थाने में पुलिस ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसे चोटें आई हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान हल्का बल प्रयोग करने पर हो सकता है कि शिवा को कुछ चोट आई हो। एसीपी की जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed