{"_id":"6a04e3fcf977f0c3c4001c86","slug":"mla-listened-to-the-problems-of-teachers-after-meeting-with-the-officials-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-142614-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अधिकारियों के साथ बैठक कर एमलएसी ने सुनीं शिक्षकों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अधिकारियों के साथ बैठक कर एमलएसी ने सुनीं शिक्षकों की समस्याएं
Thu, 14 May 2026 02:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 14 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्नातक एमएलसी अरुण पाठक ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लेखाधिकारी और डीपीआरओ के साथ संयुक्त बैठक की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
बीएसए कार्यालय में हुई बैठक में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इनमें ऑपरेशन कायाकल्प, चयन वेतनमान और अन्य जनपदों से आए शिक्षकों की उपार्जित अवकाश संबंधी समस्याएं शामिल थीं। एमलएसी ने अधिकारियों को इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। बैठक में शिक्षामित्रों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय 18, 000 रुपये किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
इस दौरान बीएसए अजय मिश्रा, डीपीआरओ विकास पटेल, बालजी शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक से पहले स्नातक विधायक अरुण पाठक ने अपने कैंप कार्यालय में आम लोगों की शिकायतें सुनीं। इसके उपरांत उन्होंने सिकंदरा का दौरा किया। वहां उन्होंने भाजपा के मनोनीत सभासद मनीष शुक्ला के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही भाजपा जिला मंत्री विनोद नायक के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।