फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Kuldeep Sengar Case related CBI witnesses death due to illness

विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण: गवाह की मौत के रहस्य से उठा पर्दा

Mon, 03 Sep 2018 08:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Sep 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
MLA Kuldeep Sengar Case related CBI witnesses death due to illness
कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव: भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में सीबीआई के गवाह यूनुस की मौत के रहस्य से फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट ने पर्दा हटा दिया है। विसरा जांच रिपोर्ट के मुताबिक यूनुस की मौत जहर से नहीं बल्कि बीमारी से हुई है। एसपी ने विसरा जांच रिपोर्ट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि किशोरी के चाचा की आशंका गलत और गवाह की पत्नी की बात सही निकली है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन



मालूम हो कि विधायक प्रकरण में किशोरी के पिता से मारपीट की घटना के गवाहों में से एक यूनुस की 18 अगस्त को मौत हो गई थी। घर वालों ने उसी दिन उसके शव को दफना दिया था। मौत के तीन दिन बाद पीड़ित किशोरी के चाचा ने यूनुस की मौत के पीछे विधायक की साजिश की आशंका जताते हुए डीएम और एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


 

मामले में राहुल गांधी के ट्वीट के बाद प्रशासन हरकत में आया

MLA Kuldeep Sengar Case related CBI witnesses death due to illness
कुलदीप सिंह सेंगर
शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। मामले में राहुल गांधी के ट्वीट के बाद प्रशासन हरकत में आया। घर वालों और ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस ने 25 अगस्त की देर शाम शव को कब्र से निकलवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यूनुस की मौत की वजह स्पष्ट न होने पर एसपी हरीश कुमार ने विसरा को जांच के लिए 26 अगस्त को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा।

रविवार को एसपी हरीश कुमार ने विसरा की जांच रिपोर्ट आने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यूनुस की मौत बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट महकमे के उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed