{"_id":"5cd2f897bdec2207237e1dbb","slug":"mla-freed-four-bullock-carts-full-of-mining-sand-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खनन की पैरवी या हमदर्दी! निरीक्षक से विधायक बोले- वहां जाने की हिम्मत नहीं करते हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन की पैरवी या हमदर्दी! निरीक्षक से विधायक बोले- वहां जाने की हिम्मत नहीं करते हो
Wed, 08 May 2019 09:24 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 08 May 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में खनन निरीक्षक ने सुबह मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बालू भरी पांच बैलगाड़ी पकड़ी। इसकी जानकारी होने पर एक विधायक वहां पहुंच गए। वह खनन निरीक्षक से बिगड़ गए। उन्होंने सभी बैलगाड़ी छुड़वा दी।
खनन निरीक्षक ने सुबह मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बालू लेकर जा रही पांच बैलगाड़ियों को पकड़ लिया। उन्होंने बैलगाड़ियों को मऊदरवाजा थाने पहुंचा दिया। बैलगाड़ी वालों ने इसकी सूचना एक विधायक को दे दी। विधायक थाने पहुंच गए।

फटकार लगाते हुए बोले- जहां बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है वहां जाने की हिम्मत नहीं करते हो
उन्होंने खनन निरीक्षक को फटकार लगाई और कहा कि जहां बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है वहां जाने की हिम्मत नहीं करते हो। गरीब आदमी को परेशान कर रहे हो। बैलगाड़ी वालों ने खनन निरीक्षक पर एक नेता के इशारे पर उनकी गाड़ी पकड़ने का आरोप लगाया। विधायक की फटकार के दौरान खनन निरीक्षक चुप खड़े रहे। बाद में विधायक ने सभी गाड़ियों को छुड़वा दिया।
इस संदर्भ में खनन निरीक्षक से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। मऊदरवाजा थाने के इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि खनन निरीक्षक बैलगाड़ी पकड़ कर लाए थे। विधायक के आने पर उन्होंने बैलगाड़ी छोड़ दी थीं। उनके थाने में कोई बैलगाड़ी की लिखा पढ़ी नहीं हुई है।