फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mla can provide ten house to poor

दस लोगों को सरकारी घर दे सकता है हर विधायक

Sun, 06 Nov 2016 12:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 06 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
mla can provide ten house to poor
विधायकों का लोहिया आवासों में कोटा तय
अब हर विधायक अपने इलाके के दस गरीब लोगों को सरकारी घर दे सकता है। शासन ने उनका कोटा तय कर दिया है। बांदा में चार विधायक और एक एमएलसी के प्रस्ताव पर डीआरडीए 50 लोहिया आवास गरीबों को आवंटित करेंगे। इस वर्ष चयनित 28 लोहिया गांवों के लिए 700 लोहिया आवासों की पहली किस्त 9.62 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। 
विज्ञापन

शासन ने वर्ष 2016-17 के लिए जिले में 700 लोहिया आवासों का आवंटन किया है। इसमें 552 आवास लोहिया समग्र विकास के लिए चयनित गांवों में बनवाए जाएंगे। 357 आवास सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को और 123 दलितों को व 72 आवास अल्पसंख्यक गरीबों को मिलेंगे। 148 आवास गरीबों को दिए जाएंगे। इनमें 10 आवास विधायक कोटे के होंगे। बांदा में चारों विधानसभाओं के प्रतिनिधि और एमएलसी द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने पर डीआरडीए जरूरतमंद गरीबों को आवास देगा। डीएम कोटे से 20 आवास आवंटित किए जाएंगे। शासन ने लोहिया आवासों के लिए नौ करोड़ 62 लाख 5 हजार रुपये जारी किए हैं। इसमें से सात करोड़ 59 लाख रुपये इस साल चयनित लोहिया गांवों में खर्च होंगे। पहली किस्त में प्रति लाभार्थी एक लाख 37 हजार 500 रुपये दिए गए हैं। यह धनराशि चयनित लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है। नरैनी ब्लाक में सबसे ज्यादा 188 आवास मिले हैं।

विज्ञापन

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना प्रबंधक आरके मिश्रा ने कहा कि लोहिया आवासों के लिए नोडल अधिकारियों की जांच टीम गठित की गई है। आवास में पहली किस्त खर्च करने के बाद ही दूसरी किस्त जारी होगी। चयनित 552 लाभार्थियों के खातों में आवास का पैसा भेजा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed