{"_id":"63f07993f5e70691700ed171","slug":"mla-abbas-wife-nikhat-started-sweating-due-to-questions-of-police-asked-for-water-thrice-during-questioning-2023-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर विधायक की बेगम: सवालों से निखत को आया पसीना, तीन बार मांगा पानी, फोन का पासवर्ड गलत बताया, लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड पर विधायक की बेगम: सवालों से निखत को आया पसीना, तीन बार मांगा पानी, फोन का पासवर्ड गलत बताया, लेकिन...
Sat, 18 Feb 2023 01:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Feb 2023 01:08 PM IST
सार
विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को पुलिस टीम ने रिमांड पर लिया है। पुलिस ने देर रात तक निखित से पूछताछ की। पुलिस के सवालों से निखत के चेहरे पर कई बार पसीना आया। तीन बार उसने पानी मांग कर पीया। मोबाइल का पासवर्ड उसने दो बार गलत बताया, लेकिन दावा किया गया कि बाद में मजबूर होकर उसने सही पासवर्ड बताया।
विज्ञापन
विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पति विधायक अब्बास अंसारी से नियमों का उल्लंघन कर जेल में मिलने वाली निखत बानो और उसके चालक नियाज को पुलिस टीम ने रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को जिला पुलिस की एसआईटी ने पुलिस लाइन के विशेष कक्ष में उससे पूछताछ की। उससे देर रात तक पूछताछ की गई। इसका पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है।
बताया जाता है कि पुलिस के सवालों से निखत के चेहरे पर कई बार पसीना आया। तीन बार उसने पानी मांग कर पीया। कुछ ऐसा ही हाल नियाज का भी रहा। पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण जानकारी लगी है। मोबाइल का पासवर्ड उसने दो बार गलत बताया, लेकिन दावा किया गया कि बाद में मजबूर होकर उसने सही पासवर्ड बताया। इससे मोबाइल का लॉक खुल गया है।
इससे कई जानकारी मिली है। डिलीट डाटा को भी रिकवर करने के लिए विशेष टीम मौजूद रही। पहले ही दिन पुलिस के सवालों से दोनों के हौसले टूटे नजर आए। सूत्रों के अनुसार उन्होंने स्वीकार किया है कि कुछ बाहरी व कुछ स्थानीय लोगों की मदद से ही वह जेल परिसर व अधिकारियों तक पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से मनमाने तरीके से मिले। गौरतलब है कि लखनऊ की अदालत से रिमांड मिलने पर पुलिस टीम निखत को तीन व नियाज को पांच दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। कई स्थानों पर ले जाकर बरामदगी भी कराएगी।

शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम जरूरी कागजातों की तैयारी कर चार वाहनों से दोपहर बाद दो बजे जिला जेल पहुंची। लगभग एक घंटे तक की औपचारिकता पूरी कर शाम तीन बजे के बाद निखत बानो व नियाज को अलग-अलग वाहनों से कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर वहां से रवाना हुए। दोनों का पुलिस ने शहरी स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद साढ़े चार बजे पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में लाया गया। बताया जा रहा है कि पांच बजे के बाद एसआईटी टीम ने दोनों से पूछताछ शुरू की। इस पूछताछ का पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है।
चार थानों की लगी रही पुलिस
इस दौरान पुलिस लाइन में चारों ओर अलग अलग चार थाने के पुलिस टीम की सुरक्षा के लिए डयूटी लगाई गई है। इसके लिए 12 स्थान चिह्नित कर आठ आठ घंटे के लिए 24-24 महिला व पुरूष दरोगा व कांस्टेबल की ड्यूटी लगी है।
ईडी करेगी अधिकारियों की संपत्ति की जांच
जिला जेल में नियमों के विरूद्ध विधायक अब्बास को उनके परिजनों से मिलाने को लेकर मोटी रकम व महंगे गिफ्ट बांटने के आरोप पहले ही दिन से लग रहे हैं। हाल ही में जेलर संतोष कुमार व जेल वार्डर जगमोहन की हाल ही में खरीदी गई महंगी कार भी निशाने पर है। माना जा रहा है कि यह कारें इन्हें गिफ्ट में अब्बास परिवार की ओर से दिलाई गई हैं। कार विधायक अब्बास के गृह जनपद मऊ से खरीदी बताई गई है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी महंगे गिफ्ट देने के आरोप हैं। ऐसे में संभावना है कि इन सबकी जांच ईडी की टीम जल्द करने आएगी।
जानकारी के अनुसार निखत बानो चित्रकूट के प्रहलाद साहू के मकान को दो जनवरी को किराये में लिया था। वह जब भी कर्वी आती तो इसी मकान में रूकती थी। इस मकान को पुलिस ने सीज कर जांच पड़ताल की है। बताया यह भी गया कि सपा नेता फराज खान ने मकान दिलाने में मदद की थी। पुलिस की एसआईटी जांच टीम ने मकान मालिक से पूछताछ भी की है। इसमें प्रथम दृष्टया एक और नाम सामने आया है। इसी प्रकार यह भी बताया गया है कि किराये में घर लेने के पहले कुछ दिन निखत एक होटल में भी चार दिन रूकी थी। पुलिस इस संबध में भी जानकारी जुटा रही है।
ये है मामला
10 फरवरी को निखत बानो व उसके चालक नियाज को चित्रकूट डीएम व एसपी ने जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से नियमों के विपरीत मिलते पकड़ा था। इस पर 11 फरवरी को जेल के 8 अधिकारी कर्मचारी निलंबित हुए हैं। 15 फरवरी को विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल से हटाकर कासगंज भेजागया है। इसी मामले में 16 फरवरी को लखनऊ की अदालत से पुलिस रिमांड मिलने पर पहले दिन 17 फरवरी को निखत व नियाज से पुलिस पूछताछ शुरू की है।