फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mission Shakti Abhiyan 4.0: Student Ruchi who became police station chief for a day in Banda

मिशन शक्ति अभियान 4.0: बांदा में एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं छात्रा रुचि ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Mon, 26 Jun 2023 12:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Jun 2023 12:10 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहर छात्रा रुचि सोनी को एक का थानाध्यक्ष बनाया गया। थानाध्यक्ष बनीं छात्रा रुचि ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। 

विज्ञापन
Mission Shakti Abhiyan 4.0: Student Ruchi who became police station chief for a day in Banda
फरियादी की समस्या सुनतीं एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं रुचि सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए शासन से मिशन शक्ति अभियान 4.0 चलाया जा रहा है। एसपी अभिनंदन की अगुवाई में चिल्ला थाने में महिलाओं व बालिकाओं को शासन की योजनाएं बताईं। एमए की छात्रा रुचि सोनी को एसपी ने एक का थानाध्यक्ष बनाकर फरियादियों की सुनवाई कराई। शनिवार को चिल्ला थाने में एसपी अभिनंदन, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी की मौजूदगी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


बालिकाओं को थाने का भ्रमण कराकर उन्हें मिशन शक्ति कक्ष, सीसीटीएनएस व अभिलेखों की जानकारी दी गई। पुलिस की कार्यशैली भी बताई गई। एसपी ने महिला डिग्री कॉलेज की एमए की छात्रा रुचि सोनी निवासी चिल्ला को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त थानाध्यक्ष से फरियादियों की शिकायतों को सुन निस्तारण कराया। इसमें बालिकाओं और महिलाओं को शासन योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अफसरों ने लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 की उपयोगिता बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed