फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing woman body found in canal in unnao

उन्नाव: नहर में मिला लापता महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 08 May 2020 01:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 08 May 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Missing woman body found in canal in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बह्मना गांव के पास शारदा नहर ब्रांच में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सुक्खाखेड़ा गांव के नारेंद्र ने पत्नी के रूप में शव की पहचान कर उसके मायकेवालों को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सुक्खाखेड़ा गांव निवासी नारेंद्र पुत्र बैजनाथ का विवाह 10 फरवरी 2019 को कानपुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के निबहरी गांव निवासी बालेंद्र की पुत्री शालू से हुआ था।
विज्ञापन


नारेंद्र के अनुसार गुरुवार रात उसका शालू से झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह घर से लापता हो गई। शुक्रवार को बह्मना गांव के पास शारदा नहर ब्रांच में शालू का शव पड़ा मिला। पानी कम होने से ग्रामीणों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाल सफीपुर अशोक पांडेय ने जांच शुरू की। इसी बीच शव मिलने की सूचना पर पहुंचे नारेंद्र ने पत्नी के रूप में शव की पहचान कर पुलिस को गुरुवार रात झगड़े के बाद पत्नी के लापता होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता बालेंद्र ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से बालेंद्र नशे में अक्सर उसकी बेटी से मारपीट करता था। मांग पूरी न होने पर बुधवार को भी शराब के नशे में पीटा और सिर पर चोट पहुंचा हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया। वहीं मृतका के पति नारेंद्र के पड़ोस में रहने वाली चाची जगतपाला पत्नी शानबहादुर के अनुसार गुरुवार रात 9 बजे नारेंद्र ने पत्नी को पीटा था।


जिस पर उसने शालू के मायके पक्ष को फोन कर जानकारी दी थी। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के मस्तिष्क व शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान हैं। वहीं एसपी के निर्देश पर मामला फतेहपुर चौरासी थाना से जुड़ा होने पर वहीं के थाना प्रभारी हरिकेश राय ने मृतका के पिता से तहरीर लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed