फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing Dalit girl strangled to death, body found in teak grove

Kanpur News: लापता दलित किशोरी की गला घोट कर हत्या, सागौन के बाग में मिला शव

Fri, 26 Sep 2025 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 02:43 AM IST
सार

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में लापता दलित किशोरी का शव सागौन बाग में मिला। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Missing Dalit girl strangled to death, body found in teak grove

विस्तार

रनियां (कानपुर देहात)। शिवली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम से लापता दलित किशोरी का शव गुरुवार सुबह घर से 500 मीटर दूर एक सागौन के बाग में मिला। उसका गला दुपट्टे से कसा हुआ था। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। पिता ने एक युवक पर साथियों के साथ मिल कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

शिवली के एक गांव निवासी (17) वर्षीय किशोरी बुधवार शाम 6.30 बजे के करीब घर से शौंच के लिए खेतों पर गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंची। परिवार के लोगों ने उसके फोन पर संपर्क किया तो वह भी बंद जाता रहा। परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे कि गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब घर से 500 मीटर दूर एक सागौन के बाग में उसका शव पड़े होने की जानकारी मिली। परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो किशोरी का गला उसके ही दुपट्टे से कसा हुआ था। बेटी का शव देख परिवार के लोग बिलखने लगे। मौके पर शिवली पुलिस भी जा पहुंची।
विज्ञापन

वहीं हत्या कर शव फेंके जाने जानकारी पर भीम आर्मी और काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा हंगामा करने लगे। वहीं मृतका के पिता व अन्य रिश्तेदारों ने दुष्कर्म के बाद घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख शिवली पुलिस के साथ रनियां, रसूलाबाद थाना पुलिस बुला ली गई। वहीं, सीओ रसूलाबाद सौरभ वर्मा, सिकंदरा सीओ प्रिया सिंह, मैथा एसडीएम राज कुमार पांडेय भी पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक परिवार के लोगों को समझाया। साथ ही कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। दोपहर ढाई बजे के करीब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें तमंचे के बल पर मैथा गारब निवासी करन भदौरिया द्वारा अपने चार साथियों के साथ मिलकर बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने व शव बाग में फेंकने का आरोप लगाया। इसके बाद शिवली थाना में हत्या, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो, एससीएसटी एक्ट की धारा में करन व चार अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना स्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की गई है। परिवार के लोगों द्वारा लगाए आरोपों के साथ कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद अभियुक्त करन भदौरिया को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
.........................
घटनास्थल से फोरेंसिक टीम उठाई दो जोड़ी चप्पल
रनियां। मैथा के पास एक गांव में सागौन बगीचे में किशोरी का शव पड़ा मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। इसके बाद साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेसिक टीम मौके पर पहुंच बारीकी से जांच पड़ताल की। मौके से टीम को पुरुष की एक जोड़ी चप्पल और किशोरी की एक जोड़ी चप्पल बरामद की। किशोरी के पैर में चप्पल थी, जबकि दूसरी चप्पल शव के पास पड़ी थी। (संवाद)

.....................


नहीं मिला किशोरी का मोबाइल
पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि किशोरी बुधवार शाम को शौंच के लिए निकली थी तब उसके पास फोन था। देर शाम से फोन बंद जा रहा है। घटना स्थल पर भी पुलिस को उसका मोबाइल नहीं मिला। परिवार के लोग मोबाइल फोन से कई राज खुलने की बात कहते रहे।

.......................
साढ़े पांच घंटे के बाद उठा किशोरी का शव
सागौन के बाग में शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश था। उनका कहना था कि जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाता तब तक शव नहीं उठने देंगे। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन नहीं माने। इसके बाद बीएसपी के मुख्य मंडल प्रभारी अजय गोयल फौजी, जिलाध्यक्ष ज्ञान चंद्र सिंह, वीरेंद्र बहुजन, युवराज सिंह, शिवपाल सिंह, राम दुलारे कमल मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों शांत कराया। करीब साढ़े पांच घंटे के बाद ढाई बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed