{"_id":"5c8fb779bdec221473373f05","slug":"misdeed-with-woman-in-hardoi-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने बताया कई महीने से परेशान थी पत्नी, हकीम के पास गई तो इलाज के बहाने किया गंदा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने बताया कई महीने से परेशान थी पत्नी, हकीम के पास गई तो इलाज के बहाने किया गंदा काम
Mon, 18 Mar 2019 08:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई की कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी एक महिला ने कमालपुर निवासी हकीम पर इलाज के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में हकीम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कछौना कस्बा निवासी एक महिला पति के साथ सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर निवासी हकीम मोहम्मद मुफीद के पास उपचार के लिए गई थी। महिला के पति की मानें तो वह कई माह से परेशान थी। आरोप है कि हकीम मोहम्मद मुफीद महिला को जांच के बहाने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
महिला के चिल्लाने पर पति अंदर गया और किसी तरह उसे बचाया। आरोप है कि हकीम ने दो साथियों के साथ दंपति की पिटाई भी की। पीड़ित महिला के पति ने घटना की तहरीर कोतवाली कछौना में दी। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हकीम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।