फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with woman in chitrakoot up, crime news

चित्रकूट: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं दर्ज हो रही रिपोर्ट

Wed, 30 Mar 2022 05:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Mar 2022 05:32 PM IST
सार

चित्रकुट में एक महिला के साथ घर में दुष्कर्म किया गया है, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने आरोपी से रुपये लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने में आनाकानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
misdeed with woman in chitrakoot up, crime news
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अदालत ने आदेश दिया है, लेकिन 19 दिन बाद भी इस पर अमल नहीं किया गया है।

विज्ञापन

वादी न्याय पाने के लिए भटक रहा है और उसने आरोप लगाया है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने आरोपी से रुपये लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने में आनाकानी कर रहे हैं। इस मामले की भी जांच कराई जाए। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व की घटना है। वह व्यापार के सिलसिले में राजस्थान गया था।
विज्ञापन

इसी बीच उसके सराफा की दुकान संचालक किरायेदार ने उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। राजस्थान से लौटने के बाद उसकी पत्नी ने घटना की जानकारी दी। जिसका उलाहना दिया तो, आरोपी किराएदार ने उल्टे उन्हें फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी कोतवाली में देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं  हुई। इसके बाद अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दस मार्च को आदेश दिया है कि वादी की पत्नी के साथ हुई घटना की रिपोर्ट विधि अनुसार कार्रवाई करें। बुधवार को पीड़ित ने बताया कि इस आदेश के 19 दिन बाद भी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। आरोपी आए दिन कुछ लोगों की मदद से उसे व उसकी पत्नी को धमकी दे रहा है कि यदि उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई तो ठीक नहीं होगा।

इसका अंजाम उन्हें भुगतना पडेगा। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस टीम के कुछ दरोगा व सिपाही आरोपी पक्ष से मोटी रकम लेकर टालमटोल कर रहे हैं। ऐसे मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाए। 
उधर, इस संबध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्ष से कोर्ट के आदेश हुए हैं। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। अदालत के आदेश की कापी कोतवाली आ गई है।
जल्द ही इस पर अमल कराकर दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। एक पक्ष द्वारा कुछ पुलिसकर्मियों पर रुपये लेने के आरोप की पूछताछ की गई है। आरोप पूरी तरह से गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed