फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with woman by two boys in etawah

महिला को बहाने से सुनसान जगह ले गए दो लड़के, दुष्कर्म करने के बाद बनाया वीडियो

Sun, 14 Apr 2019 07:45 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 14 Apr 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
misdeed with woman by two boys in etawah
थाना बसरेहर जनपद इटावा
यूपी के इटावा जिले में बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो युवक एक महिला को बहाने से बाइक पर बैठाकर ले गए और सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवकों ने महिला के साथ मारपीट कर उसका वीडियो बना लिया। महिला ने शोर मचाया तो युवक भागने लगे। इस बीच महिला ने उनका मोबाइल छीन लिया। बाद में थाने पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग शनिवार को झंडा चढ़ाने के लिए गए थे। वहां पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। युवकों को थाने ले जाने के बाद सभी लोग झंडा चढ़ाकर वापस अपने घर चले गए। शाम को दो युवक महिला के पास पहुंचे और उससे कहा कि तुम थाने चलकर कह दो तो पुलिस उन दोनों को छोड़ देगी।
विज्ञापन

इसी बीच महिला ने उसका मोबाइन छीन लिया

बताया जाता है कि झंडा यही महिला चढ़ाने के लिए गई थी। उनके झांसे में आकर वह महिला उनके साथ बाइक से चल दी। रास्ते में सुनसान स्थान पाकर एक युवक ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई।

इसी दौरान एक युवक दुष्कर्म का वीडियो बनाता रहा। महिला ने बाद में शोर मचाया तो युवक भागने लगे। इसी बीच महिला ने उसका मोबाइन छीन लिया। महिला मोबाइल लेकर सीधे थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही मोबाइल भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर भूरे सिंह व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक बसरेहर मुकेश चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed