{"_id":"5e2564318ebc3e4afc08939e","slug":"misdeed-with-six-year-old-girl-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी को बचाने के लिए घंटों चली पंचायत, मां ने पूछा क्या हुआ तो रो पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी को बचाने के लिए घंटों चली पंचायत, मां ने पूछा क्या हुआ तो रो पड़ी
Mon, 20 Jan 2020 01:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात छह साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात हुई। आरोपी ने टॉफी का लालच देकर बच्ची को अपने घर पर बुलाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को रात में ही गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया।
पीड़ित बच्ची का पिता राजगीर है। वह रविवार को रिश्तेदार से मिलाई करने जेल गया था। बच्ची घर में अकेली थी। मां दवा लेने शहर के लोधीगंज गई थी। आरोपी ने दोपहर बच्ची को उसके घर से बाहर बुलाकर गुटका लेने के लिए भेजा।

कहा कि अपने लिए टॉफी भी ले लेना। दुकान से गुटका व टॉफी लेकर बच्ची युवक को देने पहुंची। युवक बहाने से उसे घर के अंदर ले गया। दुष्कर्म के बाद उसे किसी से कुछ न बताने की बात कह भेज दिया।
शहर से मां घर लौटी तो बेटी की हालत देख मां ने उससे पूछताछ की। बच्ची ने मां को पूरी बात बताई। परिजन आरोपी के घर पहुंचे। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में रात में ही पंचायत भी हुई। समझौता नहीं हो पाया।
शहर से मां घर लौटी तो बेटी की हालत देख मां ने उससे पूछताछ की। बच्ची ने मां को पूरी बात बताई। परिजन आरोपी के घर पहुंचे। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में रात में ही पंचायत भी हुई। समझौता नहीं हो पाया।
इसके बाद परिजनों ने रात में 11 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रात में ही आरोपी जसवंत लोधी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि बच्ची घर में अकेली थी।
आरोपी का घर पास होने की वजह से बच्ची घुलमिल गई थी। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी को पूछताछ पूरी होने के बाद जेल भेजा गया।
आरोपी का घर पास होने की वजह से बच्ची घुलमिल गई थी। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी को पूछताछ पूरी होने के बाद जेल भेजा गया।