फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with ill girl in hardoi

झोलाछाप ने ग्लूूकोज में मिलाकर दी नशीली दवा फिर बेटे ने युवती से किया दुष्कर्म, पिता को सुनाई आपबीती

Tue, 13 Aug 2019 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 13 Aug 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
misdeed with ill girl in hardoi
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

विज्ञापन

हरदोई के मल्लावां क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप के बेटे ने दवा लेने आई युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि बेटी को ग्लूूकोज में नशीली दवा दे दी गई। उसने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार के साथ कानपुर में मजदूरी करता है। बकरीद मनाने रविवार को गांव आया था।

विज्ञापन


रविवार रात उसकी 18 वर्षीय पुत्री की तबीयत खराब हो गई, जिस पर वह गांव के ही रिश्तेदार झोलाछाप के दवाखाना पर दवा लेने गई थी। वहां मौजूद झोलाछाप के बेटे शाहरुख ने उसकी बेटी के ग्लूकोज चढ़ाया। इस दौरान उसकी बेटी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात शाहरुख ने उसकी बेटी को दवाखाने से कुछ दूर झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच बेटी होश में आ गई और उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान माल की धमकी दी। उसकी बेटी को बाइक से घर के पास छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed