{"_id":"5d52f2eb8ebc3e6cef2b3018","slug":"misdeed-with-girl-student-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, धमकी देकर करते थे ब्लैकमेल, 4 पर मुकदमा 1 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, धमकी देकर करते थे ब्लैकमेल, 4 पर मुकदमा 1 गिरफ्तार
Tue, 13 Aug 2019 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से गांव के दो युवकों ने रविवार को दुष्कर्म किया। उसके एक साथी ने वीडियो बनाकर अपने दूसरे साथी को दे दिया। दोनों उसे ब्लैकमेल करने लगे। इस पर छात्रा ने चारों युवकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव निवासी कक्षा 12 की छात्रा को एक वर्ष से गांव के युवक मनीराम व अंकित परेेशान कर रहे हैं। रविवार को दोनों युवक छात्रा को गांव के बाहर खेत में जबरदस्ती ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों के साथी कोटेदार गोविंद ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया।
उसने वह वीडियो गांव के अनुज को दे दिया। इसके बाद चारों युवक छात्रा को ब्लैकमेल करने लगे। उसने परेशान होकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा मंगलवार शाम को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने अंकित को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।