{"_id":"5d8a61f48ebc3e017941ef6a","slug":"misdeed-with-girl-after-friendship-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर युवती को दोस्त बना किया दुष्कर्म, मिली अश्लील वीडियो वायरल कर तेजाब से जलाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर युवती को दोस्त बना किया दुष्कर्म, मिली अश्लील वीडियो वायरल कर तेजाब से जलाने की धमकी
Wed, 25 Sep 2019 12:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के मोहल्ला खिड़की साहब राय निवासी एक युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से सदर कोतवाली क्षेत्र की युवती से प्रेम संबंध बनाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने, तेजाब से जलाने की धमकी दी।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला खिड़की साहबराय निवासी समीर ने फेसबुक पर डॉक्टर समीर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसको धोखा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया।

इसके बाद उक्त युवक ने अपनी पहचान बताए बिना उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त युवक द्वारा वीडियो वायरल करने व उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी देकर अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बताया कि यह मामला कई दिनों से चल रहा था।
आरोप है कि मंगलवार की शाम जब वह लेडीज मार्केट में सामान खरीदने गई तो समीर ने उसे बाजार में रोक लिया और अकेले में चलने का दबाव बनाने लगा। इस पर जब उसने साथ चलने से मना किया। तो समीर ने उसके बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तेजाब फेंकने व गैंगरेप की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर मारा पीटा।
बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर जानकारी होते ही हिंदू जागरण मंच के लोग भी कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।