फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with 7 year old girl

हैवानियत: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, भाई बोला...मेरे सामने अंकल ने बहन के साथ की गंदी हरकत

Wed, 13 Mar 2019 08:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 13 Mar 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
misdeed with 7 year old girl
डेमो
जालौन क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची अपने हम उम्र चचेरे भाई के साथ खेलते हुए पास के ही एक गेस्ट हाउस के बाहर पहुंच गई थी। वहीं से युवक दोनों को अपनी बाइक से सुनसान स्थान पर ले गया। जहां पर उसने भाई के सामने बच्ची संग रेप किया। रोते बिलखते बच्चों को देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


सुबह दादा-दादी व परिजनों के संग जब बच्ची आटा थाने पहुंचे तब पुलिस को जानकारी हुई। सूचना पाकर एसपी भी जांच को पहुंचे। एसपी स्वामी प्रसाद का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गांव के एक गेस्ट हाउस में मंगलवार की रात क्षेत्र के ही दूसरे गांव से बारात आई थी।
विज्ञापन


 

टाफी दिलाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया

करीब रात 9 बजे गेस्ट हाउस के पास ही रहने वाले सात साल के चचेरे भाई बहन खेलते हुए गेस्ट हाउस के गेट पर पहुंच गए। चचेरे भाई के मुताबिक, गेट पर एक अंकल आए और उन दोनों को टाफी दिलाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया। फिर कुछ दूर सुनसान में ले जाकर दोनों भाई-बहन की पिटाई की। इसके बाद अंकल ने बहन के साथ गलत हरकत की।

आरोपी दोनों बच्चों को वहीं छोड़कर भाग निकला। बच्चे रोते बिलखते घर की ओर जा रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी तो मामला सामने आया। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों से पूछकर परिजनों को भी सूचना दी गई। बुधवार सुबह जब परिजन बच्ची को लेकर आटा थाने पहुंचे तो मामला सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

 

हालत गंभीर देख परिजनों के साथ झांसी रेफर कर दिया गया

आनन फानन में बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख परिजनों के साथ झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक बच्ची गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा है। उसके और चचेरे भाई के माता पिता जबलपुर में कुल्फी का ठेला लगाते हैं। दोनों बच्चे यहां गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं।

सूचना पाकर एसपी भी मौके पर पहुंचे और बच्चे से पूछताछ की और गेस्ट हाउस भी गए। एसपी का कहना है कि मामला गंभीर है, लेकिन पुलिस आरोपी को जल्द ही पकड़ लेगी। आरोपी की बाइक के बारे में भी कुछ सुराग मिलने के आसार हैं।  गेस्ट हाउस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। लिहाजा पुलिस की दिक्कतें बढ़ गई है।

पुलिस का कहना है कि शादी की वीडियो फोटोग्राफी हुई है और फोटो भी खींचे गए हैं। उरई के फोटोग्राफर को बुलाकर दोनों ही चीजें देखी जाएंगी और बच्ची की हालत नाजुक होने से चचेरे भाई को भी उन्हें दिखाकर आरोपी की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा। 



 
विज्ञापन

घिनौनी हरकत करने वाले युवक के पास मोबाइल भी जरूर होगा

सात साल के चचेरे भाई ने एसपी को बताया कि अंकल ज्यादा बूढ़े नहीं थे और वह काली पैंट व सफेद शर्ट पहने थे। इससे पुलिस को शक है कि समारोह में शामिल कोई वेटर भी आरोपी हो सकता है। पूछताछ में पता चला है कि वेटर उरई और कदौरा से बुलाए गए थे। उन्हें भी पूछताछ व शिनाख्त के लिए बुलाया जा रहा है।

पुलिस बरातियों और जनातियों के अलावा गांव के ऐसे संदिग्धों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, जिनके खिलाफ थाने में छेड़खानी व दुष्कर्म के मामले दर्ज है। इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि घटना के वक्त कितने मोबाइल उस स्थान पर एक्टिव थे। माना जा रहा है कि बच्ची संग घिनौनी हरकत करने वाले युवक के पास मोबाइल भी जरूर होगा।  

मंगलवार रात की घटना का खौफ बच्ची के चचेरे भाई के चेहरे पर बुधवार की सुबह भी दिखाई दे रहा था। एसपी के सवालों का जवाब देते वक्त वह अचानक जल्दी-जल्दी बोलने लगता तो कभी दहशत के कारण एकदम गुमसुम हो जाता था। एसपी भी उसे बहलाते हुए कभी केला खिलाते तो कभी बिस्कुट का पैकेट देकर किसी तरह पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed