{"_id":"5cdeefd2bdec22072e6f7e33","slug":"misdeed-with-16-year-old-girl-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों ने मानसिक रूप से बीमार किशोरी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदों ने मानसिक रूप से बीमार किशोरी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
Fri, 17 May 2019 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 May 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : shutterstock
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी मानसिक रूप से बीमार 16 वर्षीय किशोरी के साथ कोटेदार अपने साथियों के साथ मिलकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई।
विज्ञापन
पीड़िता की मां की तहरीर पर कोटेदार समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से बीमार है। आरोप लगाया कि कस्बे के मोहल्ला मौलागंज निवासी शबाना आए दिन उसकी पुत्री को सैयदबाड़ा में कोटा चलाने वाले रामजी के यहां ले जाती थी।
विज्ञापन
Trending Videos
कोटेदार और उसके दो अज्ञात साथी उसकी पुत्री के साथ छह माह से दुष्कर्म कर रहे थे
कोटेदार और उसके दो अज्ञात साथी उसकी पुत्री के साथ छह माह से दुष्कर्म कर रहे थे। इसका पता तब चला जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक के पास ले जाया गया। जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है।
कोटेदार ने साथियों के साथ किशोरी का अंगूठा सादे कागज पर लगवाकर मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया। शुक्रवार को किशोरी की मां की तहरीर पर शबाना और रामजी को नामजद कर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
कोटेदार ने साथियों के साथ किशोरी का अंगूठा सादे कागज पर लगवाकर मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया। शुक्रवार को किशोरी की मां की तहरीर पर शबाना और रामजी को नामजद कर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
