{"_id":"5d4197da8ebc3e6ccc03d10d","slug":"misdeed-victim-getting-threat-to-killed-from-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव कांड के बाद अब नर्वल सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को मिल रही जान से मारने की धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव कांड के बाद अब नर्वल सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को मिल रही जान से मारने की धमकियां
Wed, 31 Jul 2019 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 31 Jul 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नर्वल में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। मामले में एक आरोपी सरेंडर कर चुका लेकिन अन्य चार आरोपियों को पुलिस दो सप्ताह से थाने में बैठाए हुए लेकिन जेल नहीं भेजा। पीड़िता को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
डरी सहमी पीड़िता व उसके परिवारीजन बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी क्राइम से शिकायत की। इस पर सीओ सदर को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नर्वल में 14 जुलाई की रात पांच युवकों ने चाकू की नोक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।

14 जुलाई की रात किशोरी से पांच युवकों ने किया था दुष्कर्म अब मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां
इसमें अनिल यादव, विपिन, सूरज यादव रघुनाथ व राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ न सकी। मंगलवार को अनिल यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया। पीड़िता व उसके परिजनों का आरोप है कि अन्य चारों आरोपियों को पुलिस घटना के दूसरे दिन से ही थाने में बैठाए हुए है।
उनको जेल नहीं भेज रही है। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का भी आरोप लगाते हुए एसपी क्राइम राजेश यादव से शिकायत की। साथ ही बताया कि घटना के बाद से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। एसपी ने सीओ सदर से फोन पर बात कर आरोपियों को जेल भेजने को कहा।
आरोपी के जेल में दर्ज किए बयान
आरोपी अनिल यादव से एसओ नर्वल ने बुधवार को जेल में जाकर उसके बयान दर्ज किए। एसओ ने बताया कि घटना के संबंध में अहम जानकारी मिली है। वहीं कई मोबाइल नंबर भी आरोपी ने दिए हैं। जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर ही उनको जेल भेजा जाएगा।