फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव रेप पीड़िता को मारने की साजिश? भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 29 Jul 2019 05:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Jul 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
misdeed case on unnao bjp mla kuldeep singh, two died in road accident, victim injured, live update
एडीजी जोन और आईजी जोन ने की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:45 PM, 29-Jul-2019
मीडिया प्रभारी संदीप तिवारी - फोटो : ANI
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के मीडिया प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता और उसके वकील का इलाज चल रहा है। दोनों लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। युवती और वकील दोनों की स्थिति गंभीर है, लेकिन स्थिर बनी हुई है। युवति के पैर में फ्रैक्चर है, साथ ही सिर में भी चोट लगी है।
 

 
04:54 PM, 29-Jul-2019
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उसके भाई मनोज सिंह सेंगर और 8 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज। 
 
 
विज्ञापन
04:12 PM, 29-Jul-2019
लखनऊ प्रशासन ने कहा- रायबरेली दुर्घटना में घायल उन्नाव रेप पीड़िता और उनके वकील के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। घायलों का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ड्रामा सेंटर में हो रहा है। 

 
02:50 PM, 29-Jul-2019

हादसे से जुड़े हर बिंदु पर हमारी की नजरः पुलिस

रविवार को हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद कई दलों के नेताओं ने तरह-तरह की आशंका जाहिर की है। अखिलेश यादव, मायावती, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई अन्य कई नेताओं ने हादसे पर संदेह प्रकट किया की है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस हादसे को षड्यंत्र करार दिया है।

वहीं, पुलिस का कहना है हादसे से जुड़े हर एक बिंदु को लेकर जांच की जा रही है। साथ ही हर पहलू पर पुलिस की नजर है। ट्रक ड्राइवर, मालिक और क्लीनर के पास से जब्त की गई चीजों की बारीकी से जांच की जा रही है।
02:31 PM, 29-Jul-2019

राहुल गांधी ने भाजपा पर कसा तंज


राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भारतीय महिलाओं के लिए एक नया विशेष शिक्षा बुलेटिन। इसके बाद राहुल गांधी ने तंज कसते हुए लिखा अगर किसी भाजपा विधायक पर दुष्कर्म करने का आरोप है तो भी उससे सवाल न पूछें।

 

 
02:08 PM, 29-Jul-2019

जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी सीबीआई जांच की सिफारिश

दुष्कर्म पीड़िता की सड़क दुर्घटना के बाद सोमवार को एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्णा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक के टायर के निशान समेत कई अहम सबूत फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद हम सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे। उन्होंने बताया कि कार और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हुई थी। दुर्घटना के बाद ट्रक के ड्राइवर, क्लीनर और मालिक का गिरफ्तार कर लिया गया है। राजीव कृष्णा ने बताया कि उन्नाव दुष्कर्म मामले में केवल पुष्पा सिंह ही अकेली गवाह थीं। 

उन्होंने कहा कि पीड़िता के चाचा महेश सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार इस हादसे की सीबीआई जांच कराना चाहता है। एडीजी ने कहा कि हमने ट्रक ड्राइवर, मालिक और क्लीनर के मोबाइल जब्त कर लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:58 PM, 29-Jul-2019
मामले की जांच करने के लिए फॉरेंसिक टीम रायबरेली पहुंची। इस दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर कुछ लोगों से पूछताछ भी की। 
 

 

01:37 PM, 29-Jul-2019

उन्नाव कांड पर यूपी पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस

एडीजी जोन और आईजी जोन ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। कहा कि सीबीआई जांच की रिपोर्ट के बाद फैंसला किया जाएगा। सीबीआई जांच की अपील की गई है। कहा कि चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं। साथ ही कार हादसे में घायल पीड़िता के इलाज का खर्च उठाने की बात भी कही।

ट्रक मालिक देवेंद्र पाल ने पुलिस को बयान दिया है कि वह समय पर किश्तों का भुगतान करने में असमर्थ था और बहुत बार फाइनेंसर उन्हें परेशान कर रहे थे। इस वजह से उसने ट्रक के सामने की साइड नंबर प्लेट पर कुछ ग्रीस से पेंट कर दिया था।
01:15 PM, 29-Jul-2019

इस वजह से ट्रक मालिक ने नंबर प्लेट पर ग्रीस से पेंट कर दिया था

हादसे में घायल पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। सीबीआई लखनऊ की पांच सदस्यीय टीम ट्रामा सेंटर पहुंची है। जहां पीड़िता के परिजनों से बातचीत कर रही है। वहीं, कार दुर्घटना के मामले में दोनों ही गाड़ियों की फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक के मोबाइल की काल डिटेल निकलवा कर जांच की गई, जिसमें किसी साजिश जैसे बात नहीं दिखी है। 

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक ट्रक नंबर UP-71 AT-8300 का मालिक देवेंद्र किशोर पाल निवासी ललौली जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जबकि ट्रक ड्राइवर आशीष कुमार पाल पुत्र सूरजपाल निवासी अट्टी समदपुर, ललौली जिला फतेहपुर व ट्रक क्लीनर मोहन श्रीवास पुत्र सरवण निवासी पैलानी जिला बांदा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 

पुलिस को दिए बयान में ड्राइवर आशीष कुमार पाल ने बताया है कि जब वह खाली ट्रक लेकर 28 जुलाई को रायबरेली से फतेहपुर लौट रहा था, तभी दोपहर 1 बजे के करीब विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार से हादसा हो गया दुर्घटना के समय तेज बारिश हो रही थी, जिससे ड्राइवर संतुलन नहीं बन सका, और कार से टकरा गया।
12:15 PM, 29-Jul-2019
समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधमंडल अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मिलने पहुंचा। इसमें एमएलसी सुनील साजन और एमएलसी उदयवीर सिंह व अन्य शामिल रहे। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके हादसे में साजिश की आशंका जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि "उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे की खबर बेहद गंभीर है। इसी मामले में पूर्व में भी कुछ प्रमुख गवाहों की संदिग्ध अवस्था मे मृत्यु हो चुकी है, और कल का ये हादसा भी किसी बड़ी साज़िश की ओर इशारा कर रहा है।"
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed