{"_id":"6a990b0c1db362958c0d35bc","slug":"up-alarm-sounds-on-air-india-flight-from-varanasi-to-delhi-makes-emergency-landing-at-lucknow-airport-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वाराणसी से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान में बजा अलॉर्म, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वाराणसी से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान में बजा अलॉर्म, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Thu, 03 Sep 2026 11:22 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:22 AM IST
सार
Alarm on Air India plane: वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 1253) की आज सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
एयर इंडिया विमान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 1253) की बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।उड़ान के दौरान विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में अचानक स्मोक इंडिकेशन (धुएं का अलार्म) बजने लगा।
विज्ञापन
खतरे की चेतावनी मिलते ही पायलट ने तत्काल लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा और सुबह करीब 8:52 बजे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।
विज्ञापन
विमान के लैंड होते ही एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, अग्निशमन दल और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए।
विमान को तुरंत स्टैंड पर पार्क किया गया और सुबह लगभग 9:02 बजे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान में कुल 155 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे।जांच में स्थिति पाई गई सामान्य इंजीनियरों और सुरक्षा टीमों द्वारा विमान का गहन निरीक्षण किया गया। शुरुआती जांच में विमान के भीतर धुआं या आग का कोई निशान नहीं मिला।
विज्ञापन
अलार्म की वजह तकनीकी फॉल्स इंडिकेटर मानी जा रही है। जांच-पड़ताल और स्थिति पूरी तरह सामान्य पाए जाने के बाद विमान को आगे की यात्रा के लिए क्लीयरेंस देकर रवाना कर दिया गया।