{"_id":"5d5a5a478ebc3e89695ac08c","slug":"misdeed-attempt-with-two-girls-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर जा रही छात्राओं को दिनदहाड़े कार में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर जा रही छात्राओं को दिनदहाड़े कार में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास
Mon, 19 Aug 2019 01:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नजीराबाद में दिनदहाड़े कार सवारों ने दो छात्राओं को कार में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके एक आरोपी को कार समेत धर दबोचा जबकि साथी कार से उतरकर भाग निकला।
पुलिस ने छात्राओं की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया कि शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर जा रही थीं।
सूनसान रास्ते पर जीत मछली वाले बॉबी सरदार और उसके साथी पुष्पदीप ने आगे से आकर कार लगा दी और उन पर कार में बैठने का दबाव बनाया। इंकार पर उन्हें जबरन कार में खींच लिया।
विज्ञापन
इसके बाद काली फिल्म लगे शीशे चढ़ाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच राहगीरों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुमटी क्रासिंग के पास कार को घेरा तो बॉबी सरदार कूदकर भाग निकला। पुष्पदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी मनोज रघुवंशी का कहना है कि कार से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।