फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed and murder of seven years old child in kannauj

हैवानियत की हदें पार कर गया हत्याराः टूटी मिलीं बच्ची की पसलियां, नाजुक अंग में भी गहरे घाव

Fri, 12 Apr 2019 07:19 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 12 Apr 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
misdeed and murder of seven years old child in kannauj
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में सात साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्यारे की हैवानियत सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की 12 से ज्यादा पसलियां टूटी मिली हैं। नाजुक अंग में गहरे घाव के साथ ही शरीर पर घाव के निशान मिले हैं। हत्यारोपी ने शराब के नशे में घटना करने की बात कबूल की है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली सात साल की बच्ची घर से मंदिर जाने के लिए सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे निकली थी। उसके साथ गांव के अन्य लोग भी थे। रात तक बच्ची के न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बच्ची का पता नहीं चला। नौ अप्रैल को पिता ने सदर कोतवाली में सूचना दर्ज कराई।
विज्ञापन

बच्ची की 12 से ज्यादा पसलियां टूटी मिलीं

जांच में सदर कोतवाल विनोद मिश्रा को पता चला कि बच्ची को एक युवक अपने साथ ले गया। पुलिस युवक के घर पहुंची तो वह लापता मिला। बच्ची के साथ गए दो बच्चों ने बताया कि युवक देवेंद्र कश्यप उसे शॉल में लपेट कर ले गया था।


इसी दिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि उसने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की थी। शव को काली नदी में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे साथ लेकर क्राइम सीन दोहरवाया।

बच्ची की 12 से ज्यादा पसलियां टूटी मिलीं

सदर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि लखनऊ से बुधवार को एसडीआरएफ टीम और गोताखोरों को लगाकर काली नदी में शव की तलाश कराई। गुरुवार को शव महाबलीपुर मौजा फिरोजपुर पटियन के सामने जलकुंभी में तैरता मिला।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि हत्यारे ने उसके साथ हैवानियत की हदें पार की थीं। बच्ची की 12 से ज्यादा पसलियां टूटी मिली हैं। नाजुक अंगों और शरीर पर घाव मिले हैं। आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पास्को एक्ट भी लगाया गया है। आरोपी को जेल भेजकर रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है। सदर कोतवाल विनोद मिश्रा और उनकी टीम को 10 हजार का इनाम की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed