फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   misdeed and Miscarriage in chitrakoot

चित्रकूट: कई माह तक दुष्कर्म फिर कराया गर्भपात, आरोपी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Nov 2020 08:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 13 Nov 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
misdeed and Miscarriage in chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि गांव के दूसरे पुरवा निवासी युवक ने उससे शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म किया। फिर गर्भपात कराकर शादी से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है। शुक्रवार को युवती ने बताया कि उसके गांव के समीपवर्ती एक पुरवा निवासी सुरेंद्र द्विवेदी पुत्र राजेंद्र से पहचान होने के बाद उसने शादी का भरोसा दिया।
विज्ञापन


लॉकडाउन का बहाना बनाकर शादी की तिथि बदलती रही। आरोप लगाया कि इस बीच कई बार दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई थी। एक सप्ताह पूर्व आरोपी ने अपने परिजनों के कहने पर गर्भपात करा दिया और अब शादी से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। जिस पर मुख्य आरोपी समेत कुछ उसके परिजन व दोस्तों समेत पांच लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच सीओ मऊ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed