फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Miscreants stole a chain and four mobile phones from Baradevi temple.

Kanpur News: बारादेवी मंदिर में शातिरों ने पार किए एक चेन और चार मोबाइल

Tue, 23 Sep 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Miscreants stole a chain and four mobile phones from Baradevi temple.
कानपुर। नवरात्र के पहले दिन ही बारादेवी मंदिर में चोरों ने एक चेन और चार मोबाइल पार कर दिए। श्रद्धालुओं को जब सामान गायब होने का पता चला तो हो-हल्ला मच गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


किदवईनगर निवासी वृद्धा चंद्रवती सोमवार सुबह देवी दर्शन करने पड़ोस की कुछ महिलाओं के साथ मंदिर गई थीं। वह दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलीं तो किसी ने गले से चेन पार कर दी। उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक शातिर भीड़ में गुम हो गया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से शिकायत की है। इसके कुछ देर बाद ही एक बार फिर हो हल्ला मचा। इस बार नौबस्ता निवासी महिला ने मोबाइल चोरी की बात कह कर रोना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंची पुलिस ने उसे दिलासा देते हुए घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दोपहर और शाम को भी नौबस्ता निवासी युवती और बर्रा व गोविंदनगर निवासी युवक ने मोबाइल गायब होने की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि वृद्धा की चेन और कुछ मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर शातिरों की निगरानी की जाएगी। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed