{"_id":"61323e50f02a4217904b6e26","slug":"miscreants-fired-in-the-air-at-the-house-of-the-former-pradhan-of-the-scheduled-caste-in-maudaha-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनुसूचित जाति की पूर्व प्रधान के घर की हवाई फायरिंग, ग्रामीणों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनुसूचित जाति की पूर्व प्रधान के घर की हवाई फायरिंग, ग्रामीणों में फैली दहशत
Fri, 03 Sep 2021 08:55 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मौदहा
संवाद न्यूज एजेंसी, मौदहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 Sep 2021 08:55 PM IST
सार
अरतरा निवासी सुरेश श्रीवास की पत्नी श्रद्धा गांव की प्रधान रह चुकी हैं। सुरेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की आधी रात चार लोग अवैध असलहों से लैस होकर दरवाजे आ धमके। दरवाजे पर लगा सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर जाती सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करने लगे। साथ ही उन्हें बाहर निकलने को ललकारने लगे।
विज्ञापन
फायरिंग में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अरतरा गांव में गुरुवार रात दबंगों ने असलहों से लैस होकर अनुसूचित जाति की पूर्व महिला प्रधान के घर धावा बोल गाली गलौज करने के साथ फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आरोपी पूर्व प्रधान के दरवाजे पर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी दे चले गए। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अरतरा निवासी सुरेश श्रीवास की पत्नी श्रद्धा गांव की प्रधान रह चुकी हैं। सुरेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की आधी रात चार लोग अवैध असलहों से लैस होकर दरवाजे आ धमके। दरवाजे पर लगा सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर जाती सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करने लगे। साथ ही उन्हें बाहर निकलने को ललकारने लगे।
विज्ञापन
डर के मारे वह लोग घर से नहीं निकले तो आरोपियों ने अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी और घर के बाहर खड़ी अल्टो कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव में आधी रात हुई फायरिंग से घरों में सो रहे ग्रामीणों में किसी अनहोनी को लेकर दहशत फैल गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से तीन 315 बोर के खोखे बरामद किए हैं। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ़ की जा रही है। वहीं यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।