फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Miscreants attacked a woman riding a scooter and stole her purse in front of the Divisional Commissioner's office.

Kanpur News: मंडलायुक्त कार्यालय के सामने बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला पर हमला कर पर्स लूटा

Fri, 26 Sep 2025 05:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:17 AM IST
सार

कानपुर के परमट क्षेत्र में देर रात स्कूटी सवार महिला और उसके बेटे से बाइक सवार तीन लुटेरों ने मारपीट कर पर्स, गहने और नकदी लूट ली। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Miscreants attacked a woman riding a scooter and stole her purse in front of the Divisional Commissioner's office.

विस्तार

कानपुर। परमट निवासी महिला ने कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के अनुसार मंडलायुक्त कार्यालय के सामने 15 सितंबर को देर रात बेटे के साथ स्कूटी से घर लौटने के दौरान लूट हुई थी। बाइक सवार लुटेरों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की तो उन्होंने विरोध किया। इस पर लुटेरों ने लात मारकर उनकी स्कूटी को गिरा दिया। इसके बाद बदमाश मारपीट कर गहने वाला पर्स लूटकर भाग निकले। वारदात में मां-बेटा जख्मी हो गए।
विज्ञापन

परमट निवासी सुनील कुमार की पत्नी नीतू राजपूत के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच वह बेटे के साथ एक रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। मंडलायुक्त कार्यालय के सामने पीछे से आए अपाचे बाइक सवार तीन लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। उन्होंने पर्स को कसकर पकड़ लिया तो बदमाशों ने उनकी स्कूटी में लात मार दी। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इससे वह और बेटा भी बीच सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान बाइक से उतरे बदमाशों ने उनसे पर्स छीनने की कोशिश की। बेटे ने बचाने की कोशिश की तो बदमाश उसे पीटने लगे। इस बीच एक शातिर ने उनके साथ भी मारपीट की और पर्स हाथ से छीन कर बाइक में बैठकर भाग निकले।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक पर्स में सोने की जंजीर व मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, कान के टॉप्स, चांदी की पायल, अलमारी की चाभी, बैंक की पासबुक, दो आधार कार्ड, 12 हजार रुपये और मोबाइल थे। राहगीरों की मदद से परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर आए और दहशतजदा मां-बेटे को साथ ले गए। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश नारायण पांडेय ने बताया कि महिला ने बुधवार को तहरीर दी है। इसके आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed